6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी को बातों मेंं उलझा, दो लाख रुपए का सोना लेकर फरार

तीस ग्राम सोना पार, मामला दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 29, 2023

यहां बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ज्वेलरी व्यापारी को बातों मेंं उलझा, दो लाख रुपए का सोना लेकर फरार

वारदात करने के बाद बाइक पर सवार होकर जाते बदमाश

Theft of Gold Worth Two Lakh in Pali : पाली जिले के सोजत वृत के बगड़ी नगर पुलिस थाना क्षेत्र के पुराना चकला बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर मंगलवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध ज्वेलरी व्यापारी को बातों मेंं उलझा कर तीस ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। जिनकी बगड़ी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

थानाधिकारी जेठाराम जयपाल ने बताया कि बगड़ी निवासी सुरेशचंद सोनी पुत्र पारसमल सोनी की पुराना चकला बाजार में ज्वेलरी की शॉप है। मंगलवार दोपहर दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए तथा उनके पहने हेलमेट उतार कर अपने आपको सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी बताते हुए कहा कि मकान की नींव का मुहूर्त है। मुझे दो मिलीग्राम सोना चाहिए और पंडित को देने के लिए का बहाना बनाते हुए उसे बातों में उलझाया। इसके बाद बादमाश करीब पौने दो लाख रुपए कीमत का तीस ग्राम सोने के टुकड़े चोरीकर हेलमेट पहन बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सूचना पाकर थानाधिकारी जयपाल, एएसआई भवानीसिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टीमें गठित कर नाकाबंदी कराकर तलाश शुरू की है। वृद्ध ज्वेलर सोना गायब पाकर हतप्रभ रह गया तथा अपने पुत्र को आपबीती बताई। सीसीटीवी फुटेज में उक्त दोनों बदमाश भागते स्पष्ट नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े बाजार में हुई उक्त चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।