22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर गादीपति आशा कुंवर ने मां बनकर किया कन्यादान

किन्नर घरों में खुशी के मौकों पर पहुंचते हैं। वहां गायन के साथ नृत्य कर खुशियों को दोगुना कर देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Nupur Sharma

May 06, 2023

photo_2023-05-06_17-02-37.jpg

पाली @ पत्रिका. किन्नर घरों में खुशी के मौकों पर पहुंचते हैं। वहां गायन के साथ नृत्य कर खुशियों को दोगुना कर देते हैं। वहीं किन्नर पाली में बेटियों के हाथ पीले करवाने के साथ सामाजिक सरोकारों में सहभागिता निभाकर मिसाल पेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कुत्ते को डीजे पर नचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, एक्शन में आई पुलिस

शहर के हिंजडों की हवेली की गादीपति आशा कुंवर ने मां बनकर शुक्रवार को एक बेटी का कन्यादान किया। विवाह में मां की तरह सभी रस्मों की अदायगी की। दूल्हा-दुल्हन को सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। उनके साथ हवेली के सभी किन्नरों ने भी बेटी लक्षितासिंह पुत्री पुष्पेंद्रसिंह का नरेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह भाटी के साथ विवाह करवाकर उनको आशीर्वाद दिया। बेटी की विदाई के समय परिजनों के साथ लक्षिता को बेटी मानने वाली आशा कुंवर के साथ सभी किन्नरों की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें : गाजे बाजों से पहुंची बारात, रीति रिवाज से हुई पीपल की शादी

दूल्हे के भाल पर लगाया तिलक
विवाहोत्सव में बैण्ड बाजों की मधुर धुन के साथ दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारातियों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचा। वहां आशा कुंवर ने उसके भाल पर तिलक लगाकर स्वागत किया। दूल्हे के तोरण की रस्म अदा करने के बाद बेटी के पास बैठकर गादीपति आशा ने फेरे करवाए। किन्नरों ने दूल्हे का मुंह मीठा करवाकर आरती की और कन्यादान किया। गादीपति आशा कुंवर की ओर से वाल्मीकि समाज की एक अन्य कन्या का विवाह 13 मई को करवाया जाएगा।