5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : आ​र्थिक तंगी व रुपयों की लालच के चलते दो सगे भाईयों ने की वृद्धा की हत्या, राजफाश

दो बाल अपचारी भी शामिल, पुलिस ने लिया सरंक्षण में

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

May 18, 2023

murder of old woman in pali-Rajasthan: पाली जिले के रास थाना क्षेत्र के रामपुरा सरहद स्थित रावतों की ढाणी में गत 12 मई को हुई वृद्धा की हत्या का गुरुवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। मामले में पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। वही दो बाल अपचारियों को सरंक्षण में लिया है। आरोपियों ने घर की आर्थिक तंगी व रूपयों के लालच में वृद्धा की हत्या की थी। मृतका मैथीदेवी रुपयों के लेन-देन का कार्य करती थी।

पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या की सूचना के बाद डॉग स्कवाड, एफएसएल टीम, एमओबी टीम, साइबर टीम के साथ चार टीमों का गठन कर वृद्धा से रूपयों के लेन-देन करने वालों व रिश्तेदारों की जानकारी जुटाकर अलग-अलग लोगों से पुछताछ की। जिसमें बालाजी तालाब पायला रास के बस्तीमल माली के दोनों बेटे संदिग्ध पाए गए। इस पर पुलिस ने दोनों से अलग-अलग तरीकों से पुछताछ की। जिस पर आरोपियों ने आर्थिक तंगी व वृद्धा के पास ज्यादा रूपए होने की जानकारी के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में बालाजी नगर तालाब पायला रास निवासी प्रकाश (24) व चिन्टू उर्फ महावीर (18) पुत्र बस्तीराम माली को गिरफ्तार किया है।