6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसा : दर्शन कर उदयपुर जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर कार पलटी, दो युवकों की मौत

- पाली जिले के तखतगढ़ रोड पर हादसा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 19, 2021

सड़क हादसा : दर्शन कर उदयपुर जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर कार पलटी, दो युवकों की मौत

सड़क हादसा : दर्शन कर उदयपुर जा रहे थे, बाइक को टक्कर मारकर कार पलटी, दो युवकों की मौत

पाली/आहोर। जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा बालोतान के निकट आहोर-तखतगढ़ नेशनल हाइवे पर कार.बाइक दुर्घटना में कार पलट गई। हादसे में दो जनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक भी चूर-चूर हो गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

कार सवार जैन परिवार उदयपुर से नाकोड़ा दर्शन कर वापिस उदयपुर लौट रहा था। ओवरटेक के दौरान झपकी आने से कार चालक गुड़ा बालोतान से आहोर की तरफ जा रहे बाइक सवार को चपेट में ले लिया था। आहोर थाने के एएसआई भूराराम ने बताया कि हादसे में बाइक सवार जोगसिंह पुत्र गुमानसिंह और सतीश पुत्र भैरुलाल जीनगर निवासी जालोर की मौत हुई।

इधर, कार में सवार उदयपुर के हिरणमगरी निवासी श्रेयस मेहता, अक्षिता, अहमदाबाद निवासी सीए हितेंद्र जैन, आभा जैन, हार्दिक कोठारी घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।