
पाली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद इन दिनों राजस्थान में लेपर्ड सफारी का आनंद लेने पहुंची है। इस स्पेशल टूर पर उर्फी अपने खास दोस्तों के साथ जवाई लेपर्ड एरिया पहुंची है। इस दौरान उन्होंने लेपर्ड सफारी का आनंद लिया। यहां उन्होंने फेमस राजस्थानी डिश दाल-बाटी और चूरमा का भी लुत्फ उठाया। साथ ही पहाड़ियों के बीच कड़ाके की सर्दी में अलाव जलाकर फैमिली मेम्बर्स के साथ चाय भी पी।
उर्फी जावेद अपने खास दोस्तों के साथ 16 जनवरी को राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची। वह यहां से जवाई लेपर्ड सफारी का आनंद लेने पाली पहुंची। जहां उन्होंने जीप सफारी का आनंद भी लिया। साथ ही जवाई बांध के किनारे धूप सेंक रहे मरगमच्छ को भी अपने मोबाइल कैमरे में कैप्चर किया। उन्होंने यहां फोटोज क्लिक करने के साथ रील्स भी बनाई। उर्फी ने एक-एक मूमेंट को अपने कैमरे में कैद किया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इस ट्रिप के वीडियो शेयर किए। इस दौरान उन्होंने लिखा- बीते कुछ दिन रोमांचक रहे। वे पहली बार जवाई लेपर्ड सफारी का आंनद ले रही थी। यह यादगार रहा। बढ़िया खाने का लुफ्त उठाया, कई सफारी किए। उन्होंने लिखा कि वह तब चकित हो गई जब पता चला कि यहां एक लेपर्ड का नाम भी "उर्फी" है। वह यह जानकार बेहद ही रोमांचित हो गई। उर्फी ने लिखा कि जब भी कोई यहां आए वह उस लेपर्ड को जरूर देखें।
उल्लेखनीय है कि जवाई लेपर्ड सफ़ारी, राजस्थान के पाली जिले के जवाई बांध के पास स्थित है। यह देशभर में मशहूर है। यहां दिन में दो बार सुबह और शाम को जीप सफ़ारी का लुफ्त उठाया जा सकता है। इस दौरान पर्यटकों को जवाई क्षेत्र की खूबसूरती के साथ तेंदुओं के अलावा, पक्षी और मगरमच्छ भी देखने को मिलते हैं।
Updated on:
18 Jan 2025, 8:31 PM IST
Published on:
18 Jan 2025, 8:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.