31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IRCTC ने जयपुर से थाईलैंड के लिए लॉन्च किया स्पेशल टूर पैकेज, किराया और डिटेल जानिए

Thailand Tour Package: IRCTC ने जयपुर से थाईलैंड के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है। 5 रात और 6 दिन का यह टूर 23 मार्च को जयपुर से चलाया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 18 Jan 2025, 6:16 PM IST

jaipur to thailand tour package irctc package price and other details

उदयपुर। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से थाइलैंड का टूर करवाया जा रहा है। मार्च में होने वाला यह टूर 5 रात और 6 दिन का होगा। इसके लिए जयपुर से फ्लाइट थाइलैंड जाएगी।

आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय के अपर महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 5 रात और 6 दिन का यह टूर 23 मार्च को जयपुर से चलाया जा रहा है। इसका मूल्य डबल ऑक्यूपेंसी पर 54 हजार 710 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। इस पैकेज में बैंकाक और पटाया स्थित प्रसिद्ध स्थानों की सैर करवाई जाएगी।

इन स्थानों की होगी सैर

बैंकाक में सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क, चाओफ्राय रिवर क्रूज राइड, टेपल एंड सिटी टूर ऑफ़ बैंकाक की सैर करवाई जाएगी। वहीं पटाया में कोरल आइलैंड टूर एंड अलकाज़ार शो/ टिफ़नी शो आदि की सैर करवाई जाएगी।

पैकेज में ये सुविधाएं

● जयपुर से आने-जाने का हवाई किराया।

● थ्री स्टार श्रेणी होटल्स में ठहरने की व्यवस्था।

● रोज़ाना ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर (इंडियन रेस्टोरेंट्स में)।

● ए/सी डिलक्स बसों द्वारा मुख्य दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एवं प्रवेश शुल्क।

● यात्रा बीमा और ट्यूर गाइड आदि।

ऐसे करवाएं बुकिंग

अपर महाप्रबंधक/पर्यटन गुर्जर ने बताया कि थाईलैंड सदैव पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र रहा है। जयपुर से संचालित थाईलैंड टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www. irctctourism. com पर कराई जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में आकर भी करवाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : जयपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज बस सेवा, जानें किराया व टाइमिंग