9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : बाबा रामदेव के जयघोष के साथ पाली शहर में पहुंचा मोडासा पैदल संघ
Play video

VIDEO : बाबा रामदेव के जयघोष के साथ पाली शहर में पहुंचा मोडासा पैदल संघ

-पैदल संघ में 111 फीट ध्वजा लेकर 1200 जातरू है शामिल -शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत, जोधपुर रोड स्थित रुणिचा धाम में होगा संघ का रात्रि विश्राम
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 11, 2018

पाली। मोडासा गुजरात से 111 फीट ध्वजा लेकर आए 34वां पैदल संघ ने मंगलवार को बाबा रामदेव के जयघोष के साथ पाली शहर में प्रवेश किया। संघ का शहरवासियों ने भव्य स्वागत भी किया। यह पैदल संघ मोडासा गुजरात से बाबा रामदेव रूणीचा अपनी हाजरी देने प्रति वर्ष जाता है। इस पैदल संघ में महिलाएं बाबा रामदेव के मंगल गीत गाते हुए चल रही है।


मोडासा पैदल संघ के संचालक जसवंत नाथ ने बताया कि देश में अमन-चेन व खुशहाली के लिए यह संघ लगातार 34 सालों से बाबा रामदेवरा हाजारी लगाने के लिए आता है। इस संघ का 22 लाख रुपए का बीमा भी करवा रखा है। प्रतिदिन 40 किलो मीटर की पैदल यात्रा करते हैं। इस बार करीब 1200 जातरू इस संघ में शामिल हैं। 111 फीट लम्बी बाबा की ध्वजा है। संघ में चिकित्सा व्यवस्था से लेकर वाहनों का साधन भी साथ में है। एक वाहन में बाबा की अखण्ड ज्योत के साथ बाबा की तस्वीर भी है।

संघ का रुणिचा धाम में होगा रात्रि विश्राम
मोडासा पैदल संघ पाली शहर में प्रवेश करने के साथ यह संघ आज जोधपुर रोड स्थित रुणिचा धाम में रात्री विश्राम करेगा। जहां भोजन, पानी व ठहरने की व्यवस्था बाबा के भक्त करेंगे। यह संघ बुधवार सुबह जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगा।

बाबा के भक्त करते हैं सेवा
संघ में शामिल जातरूओं ने बताया कि हम लोग मोडास से इस पैदल संघ में शामिल होकर प्रतिवर्ष बाबा को हाजीर लगाने जाते हैं। ऐसे में सभी जगह बाबा के भक्त भोजन, पानी, ठहरने की व्यवस्था करते हैं। मारवाड़-गोडवाड़ के कई गांवों व कस्बों में बाबा के जातरूओं के लिए टेंट लगाकर सेवा करने के लिए आतुर रहते हैं।