11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : मुख्यमंत्री जन आवास योजना की कछुआ चाल, जिम्मेदार कर रहे हैं सिर्फ दावा
Play video

VIDEO : मुख्यमंत्री जन आवास योजना की कछुआ चाल, जिम्मेदार कर रहे हैं सिर्फ दावा

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Feb 21, 2019

पाली। आर्थिक रूप से कमजोर व अल्प आय वर्ग के लोगों को खुद का आवास देने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री जन आवास योजना कछुआ चाल से चल रही है। इसमें दो वर्ष में सिर्फ फाउंडेशन का कार्य ही हुआ है और जिम्मेदार दावा कर रहे है कि यह कार्य वर्ष 2020 तक पूरा कर दिया जाएगा।

इस मामले में नगर परिषद के प्रतिपक्ष नेता का कहना है कि पिछले डेढ़-दो साल से जिस गति से कार्य चल रहा है उसके अनुसार वर्ष 2020 तक काम पूरा कर आवेदकों को फ्लेट की चाबी देना संभव नहीं लगता। इधर, अभी तक नगर परिषद की ओर से आवेदन पत्र की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की जा सकी है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत शहर के जोधपुर रोड घुमटी के निकट 50 बीघा भूमि का आवंटन किया गया था। जिसमें से 4.8 हैक्टेयर भूमि पर आरयूडीएसआइसीओ की ओर से 2-बीएचके के 368 व 1-बीएचके के 688 फ्लेट का निर्माण करवाया जा रहा है। योजना के तहत करीब दो वर्ष पूर्व आवेदन लेने शुरू किए गए थे, लेकिन अभी तक 1-बीएचके के आवेदन पत्रों की बिक्री पूरी नहीं हुई है।

आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 27
2-बीएचके के 368 आवेदन व 1-बीएचके के 688 फ्लेट के 327 आवेदन पत्र बिके है। 1-बीएचके के शेष 361 फ्लेट के लिए एक बार फिर से आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 27 फरवरी रखी गई है। इन आवेदनों की बिक्री के बाद जमा होने पर परिषद लॉटरी द्वारा इनकस आवंटन करेगी। वैसे इन फ्लेट के लिए 15 फरवरी 2017 से नगर परिषद योजना के तहत आवेदन ले रही है, लेकिन अभी तक आवेदन पत्रों की प्रक्रिया तक पूरी नहीं हुई है।

मिलेगी यह सुविधा
सडक़, नाली, उद्यान, सामुदायिक केन्द्र, पार्किंग, गेट लगी चारदीवारी, 24 घंटे बिजली-पानी, सीवर लाइन की सुविधा। बैंकों से ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने एवं फ्लेट खरीदने के लिए योजना के तहत ऋण पर छूट का लाभ दिलाया जाएगा।

तय तिथि में कैसे होगा काम पूरा
पिछले डेढ़-दो वर्ष से योजना के तहत लेट निर्माण हो रहा है। अभी तक फाउंडेशन भरने तक का ही काम पूरा हुआ। अगस्त 2020 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद कम ही नजर आती है। -भंवर राव, प्रतिपक्ष नेता, नगर परिषद, पाली

कार्य ने पकड़ी गति
फ्लेट निर्माण कार्य ने अब गति पकड़ी है। 1-बीएचके के शेष आवेदन पत्र विक्रय करने का काम फिर से शुरू किया है। उनके जमा होने पर संभवत अगले कुछ दिनों में लॉटरी खोलने की कार्रवाई करेंगे। -महेन्द्र बोहरा, सभापति नगर परिषद, पाली