11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : बेकाबू दो ट्रोलों ने मवेशियों को कुचला, चालक व खलासी ट्रोला छोडकऱ भागे
Play video

VIDEO : बेकाबू दो ट्रोलों ने मवेशियों को कुचला, चालक व खलासी ट्रोला छोडकऱ भागे

-जिले के ब्यावर-बर फोरलेन पर हुआ हादसा-आठ सांड की मौके पर ही मौत, एक गाय और 9 सांड घायल-पशु चिकित्सकों ने घायल मवेशियों का मौके पर ही किया उपचार
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 12, 2018

रायपुर मारवाड़/पाली। ब्यावर-बर फोरलेन स्थित पक्षीधाम के समीप सडक़ किनारे बैठे मवेशियों के झुंड पर बुधवार सुबह दो बेकाबू ट्रोलों ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में आठ सांड की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गाय व नौ सांड घायल हो गए। दोनों चालक व खलासी ट्रोले छोडकऱ फरार हो गए। पुलिस ने ट्रोले जब्त किए है। पशु चिकित्सा कर्मियों ने घायल मवेशियों का मौके पर ही किया उपचार।

पुलिस के अनुसार ब्यावर से बर की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे दो ट्रोले ओवरटेक कर रहे थे। इस बीच सडक़ किनारे बैठी गाय व सांड के झुंड को इन दोनों ट्रोलों ने बारी-बारी से चपेट में ले लिया। हादसे में आठ सांड ट्रोले के नीचे कुचले जाने से उनका मौके पर ही दम टूट गया। जबकि एक गाय व नौ सांड गम्भीर घायल हो गए। मौके पर पहुचे गो भक्त संदीप मेवाड़ा ने पुलिस व गो भक्तों को सूचना दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। गो भक्तों ने ट्रोले के नीचे फंसे सांडों के शवों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इधर, पशु चिकित्सा विभाग की टीम व गो भक्तों ने घायल मवेशियों का मौके पर उपचार किया। नागौर गो शाला से पहुची एम्बुलेंस से घायल मेविशियो को नागौर भेजा गया।

लापरवाही पर गो भक्तों ने किया हंगामा
बारिश के दिनों में फोरलेन पर बेसहारा मवेशियों का विचरण बढ़ जाता है। टोल वसूलने वाली कम्पनी की जिम्मेदारी होती है कि वे इन मवेशियों को सडक़ से दूर करे। लेकिन आज के इस हादसे ने कम्पनी की लापरवाही को उजागर कर दिया। गो भक्तों ने इस लापरवाही को लेकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।