6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : यहां स्पा सेंटरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, बोले- स्पा की आड़ में होती है अवैध गतिविधियां

तीन से चार स्पा सेंटर संचालित, क्षेत्रवासियों ने पुलिस पर कार्रवाही नहीं करने का लगाया आरोप।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 21, 2024

Watch Video : यहां स्पा सेंटरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, बोले- स्पा की आड़ में होती है अवैध गतिविधियां

पाली के नया गांव मार्ग पर संचालित स्पा सेंटर संचालक को गिरफ्तार कर लेकर जाती पुलिस।

पाली शहर के नया गांव मार्ग पर रविवार सुबह मोहल्लेवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद के नेतृत्व में स्पा सेंटरों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां हो रही हैं। देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शनिवार को एक व्यक्ति के विरोध करने पर स्पा संचालक मारपीट करने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट भी सौंपी है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि शहर के नया गांव मार्ग पर तीन से चार स्पा सेंटर संचालित हैं। उनका आरोप है कि आबादी क्षेत्र में स्पा सेंटर संचालित हो रहे है। बॉड़ीमसाज की आड़ में यहां अवैध गतिविधियां होती हैं। लेकिन, इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। आम लोग इसका विरोध करते है तो स्पा संचालक उन्हें मुकदमे में फंसाने और जान से मारने तक की धमकी देते हैं। जोधपुर, जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। लेकिन, पाली में इन सेंटरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में इनके हौंसले बुलंद है। विरोध करने वालों को स्पा सेंटर संचालक धमकाते हैं।

स्पा सेंटर बंद करें... नहीं तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन

नया गांव रोड पर तीन से चार स्पा सेंटर संचालित है। स्पा की आड़ में इन सेंटरों में अवैध गतिविधियां होती है। जहां मसाज के लिए लड़कियां लाई गई हैं। यहां देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिससे पूरे मोहल्लेवासी परेशान हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की तो विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

-विक्रमपाल सिंह, स्थानीय पार्षद

विरोध किया तो मारने के लिए पीछे दौड़ा

स्पा सेंटर में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ ने लोगों ने उनके घर के आगे गाड़ियां पार्क कर दी। इसको लेकर विरोध किया तो स्पा सेंटर संचालक उनको मारने के लिए लोहे का सरिया लेकर दौड़ा। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत दी है।

-ओगड़राम चौधरी, स्पा सेंटर के निकट निवासी

स्पा सेंटर पर होती है अवैध गतिविधियां, बच्चों पर पड़ेगा बुरा असर

आवासीय बस्ती में संचालित हो रहे स्पा सेंटर में देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उनके घरों के आगे गाड़ियां पार्क कर देते है। यहां अवैध गतिविधियां होती है। बच्चे बड़े हो रहे है। उन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।

-ममता चौधरी, क्षेत्रवासी

स्पा सेंटर संचालक को किया गिरफ्तार

नया गांव क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर स्पा सेंटर पहुंचे। जहां से स्पा संचालक को हिरासत में लिया है। मामले में स्पा के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अवैध गतिविधियां पाए जाने पर कार्रवाही की जाएगी।

-अनिता रानी, थानाप्रभारी, ट्रांसपोर्ट नगर, पाली