6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने पाली में भवन व भोजनशाला का किया शिलान्यास

शहर के मंडिया रोड स्थित गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र संस्थान में हुआ ​शिलान्यास समारोह का आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 16, 2024

Watch Video : पंजाब के राज्यपाल कटारिया ने पाली में भवन व भोजनशाला का किया शिलान्यास

पाली शहर के गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र संस्थान में ​भोजनशाला का शिलान्यास करते पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया।

पाली शहर के मंडिया रोड स्थित गुरु पुष्कर जैन साधना केंद्र संस्थान में सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने भवन व भोजनशाला का शिलान्यास किया। इस दौरान जैन समाज के लोगों व भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया।

संस्थान मंत्री केवलचंद कवाड़ ने बताया कि कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद पाली में यह उनकी पहली यात्रा थी। उनके समारोह स्थल पहुंचने पर कलक्टर एल एन मंत्री, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद जैन समाज और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह में राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख अति​थि के रूप में शामिल हुए। शिलान्यास का लाभ हंजा देवी पत्नी जवरीलालकवाड़ की प्रेरणा से अशोक कुमार, दिनेश कुमार कवाड़ ने लिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर डीआईजी प्रदीपमोहन शर्मा, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जैन समाज के नेमीचंद चौपड़ा, मांगीलाल गांधी, अध्यक्ष सुकनराज संचेती, कान्तिलाल धोका, लालचंद मेहता, अमरचंद संचेती, तिलोकचंद गोलेच्छा, नवरतनमल मेहता, गौरव संचेती, किशन गोलेच्छा, दीपक चौपड़ा, सुनील मेहता आदि मौजूद रहे।