
Rajasthan Weather Update : पाली जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आने से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले 36 घंटे में राज्य के सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान के करीब रहने की संभावना है। जबकि तीसरे व चौथे दिन अधिकांश संभागाें के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। ऐसा होने पर पाली का तापमान एक बार फिर 35 से 37 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। इसके बाद तापमान में एक बार फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
मेघगर्जन के साथ बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभागों में आज कहीं -कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में 26 अप्रेल को मौसम में बदलाव आ सकता है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर व जैसलमेर में मेेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। पूर्वी राजस्थान के भी कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभागों में कहीं -कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की सम्भावना है।
Published on:
25 Apr 2024 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
