29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा या हत्या: पत्नी को आगे की सीट पर बिठाता था, कल पिछली सीट पर बिठाया और जिंदा जल गई पत्नी.. पति को खरोंच भी नहीं आई…

Rajasthan News:पाली जिले की पुलिस फोरेसिंक की भी मदद ले रही है।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Jayant Sharma

Jan 19, 2024

car_photo_2024-01-19_11-55-19.jpg

women burnt alive

Rajasthan News: पाली जिले में चलती कार में जिंदा जली महिला की मौत के मामले में पुलिस अब हत्या के एंगल से जांच कर रही है। महिला के शव को कल मुर्दाघर में रखवाया गया था, आज पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। उसके पति को पहले ही हिरासत में ले लिया गया है। जिस कार में पत्नी और पति सवार थे। उस कार में सिर्फ पिछली सीट ही जली, पति को खरोंच तक नहीं आई और न ही कार का कोई और हिस्सा जला। पाली जिले की जैतपुर पुलिस फोरेसिंक की भी मदद ले रही है।

दरअसल पाली जिले में कल दोपहर में जैतपुरा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही कार में एक महिला की मौत हो गई। 25 साल की रेखा अपने पति अशोक के साथ कार में सवार थे। तीन साल की बेटी घर पर ही थी। अशोक अक्सर पत्नी को अपने साथ कार में आगे की सीट पर बिठाता था, लेकिन कल उसे पीछे की सीट पर बिठाया। जिस कार में आग लगी वह कार कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड ली गई थी। पीछे की सीट पर पत्नी को सीट बेल्ट भी लगाई थी।

कार में आग लगी तो पति सीट बेल्ट खोलकर बाहर कूद गया, लेकिन पत्नी अंदर ही रह गई। आसपास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आग लगने के बाद भी रेखा के चीखने की आवाजें किसी ने नहीं सुनी। पुलिस को लग रहा है कि यह हादसा नहीं हत्या हो सकती है, जिसे पूरी तरह से प्लान बनाकर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पत्नी को बचाने की कोशिश अशोक ने नहीं की, न ही उसके हाथ जले, ऐसा लग रहा है मानों रेखा पहले ही जान गवां चुकी थी। उसे बाद में कार में जलाया गया। फिलहाल अशोक हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फोरेसिंक ने भी कार से सबूत जुटाए हैं।