
पन्ना. हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर लोगों की किस्मत चमकी है। इस बार उथली खदान में 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। जिस उथली खदान में ये हीरा मिला है वो सरपंच सहित पांच लोगों ने ली थी जिनकी किस्मत इस हीरे के मिलने के बाद चमक उठी है। सरपंच सहित सभी साथियों ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है जिसे वहां आने वाले दिनों में नीलामी में रखा जाएगा।
चमकी किस्मत, 70 लाख का हीरा मिला
जानकारी के मुताबिक पन्ना के समीपी गांव मनोर के नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश मजूमदार जो कि पेशे से किसान हैं ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर जरुआपुर की उथली खदान ली थी जहां अब खुदाई के दौरान 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है। हीरा मिलने की खुशी सरपंच व अन्य साथियों के चेहरे पर साफ नजर आ रही है और उनका कहना है कि हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वो पहले भगवान शंकर के मंदिर में भंडारा करेंगे और फिर पूरा पैसा अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा में लगाएंगे। सरपंच प्रकाश मजूमदार के साथ जिन लोगों ने खदान ली थी उनके नाम भरत मजूमदार, दिलीप मिस्त्री, रामगणेश यादव, संतु यादव हैं।
सरपंच बनने के बाद दूसरी बार चमकी किस्मत
सरपंच प्रकाश मजूमदार बताते हैं कि पन्ना की रत्नगर्भा धरती से उन्हें काफी आशीर्वाद मिला है। इससे पहले भी उन्हें 11 बार हीरे मिल चुके हैं। जब से वो सरपंच बने है तब से लेकर अभी तक में दो बार हीरे मिले हैं। उन्होंने बताया कि खेती में ज्यादा फायदा न होते देख उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ साल 2019-20 में हीरा खदान लगाई। इसके बाद इन्हें एक के बाद एक 11 हीरे मिल चुके हैं। इनमें 7.44 कैरेट, 6.64 कैरेट, 4.50 कैरेट, 3.64 कैरेट के साथ कुछ छोटे हीरे शामिल हैं।
Published on:
12 Dec 2022 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
