
रात 8:00 बजे सनकोटा के समीप अपने घर जा रहे एक बाइक सवार को पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
शाहनगर. थाना अंतर्गत टिकरिया- बोरी रोड़ पर झिलमिला मोड़ के एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पवई में पत्थर ठेकेदार के यहां से काम कर रात में लौट रहा था घर
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र लाल आदिवासी पिता शंकर लाल आदिवासी (22) पवई में पत्थर ठेकेदार के यहां ट्रक चालक का कार्य करता था । बीती रात करीब 9 बजे वह बाइक क्रमांक एमपी 35 एमसी 3757 से अपने घर सुनपुरा आ रहा था, लेकिन वह रात को घर नहीं पहुंचा। राहगीरों द्वारा एम्बूलेंस 108 को सूचना दी गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सुबह 9 बजे परिजनों को जानकारी दी गई। घायल को गंभीर हालत में कटनी रेफर किया गया है।
जबलपुर ले जाते समय तोड़ा दम
घायल को कटनी से जबलपुर रेफर कर दिया गया था। घर वाले जब तक जबलपुर पहुंचते उससे पहले ही स्लीमनाबाद के पास युवक की मौत हो गई। मृतक के जेब से 300 रुपए ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कॉर्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Published on:
01 Dec 2019 10:43 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
