5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Crime- महिला के साथ कुल्हाड़ी की नोक पर घिनौनी हरकत

- पीड़िता ने फोन पर दी अपने पति को सूचना

2 min read
Google source verification
bad_work.png

पन्ना। महिलाओं के खिलाफ अपराध सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पन्ना से सामने आया है। जहां एक शर्मसार करने वाली वारदात के चलते एक पिता की उम्र वाले व्यक्ति पर युवती के साथ बलात्कार करने का केस दर्ज हुआ है। ज्ञात हो कि पन्ना जिले के थाना धर्मपुर के एक ग्राम में एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। अधेड़ व्यक्ति ने महिला से कुल्हाड़ी की नोक पर दुष्कर्म किया और फिर उसे यह बात किसी को न बताने के लिए कहा, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फरार
अजयगढ़ एसडीओपी से महिला ने अपने पति के साथ जाकर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया। वहीं सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरोपी फरार हो गया है। दरअसल यह शर्मसार करने वाला मामला अजयगढ़ के धर्मपुर थाना अंतर्गत नया गांव से सामने आया है। जहां एक 55 साल के पिता तुल्य उम्र दराज व्यक्ति ने गांव कि एक महिला के साथ कुल्हाड़ी की नोक पर दुष्कर्म किया है।

दुष्कर्म के बाद धमकियां
पीड़िता के अनुसार दुष्कर्म के बाद आरोपी के द्वारा उसे धमकियां दी गई कि वह इस बात की जानकारी किसी को न दे। दरअसल पीड़िता का पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। ऐसे में पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने पति को फोन पर दी। सूचना मिलने पर पति ने अहमदाबाद से आकर आरोपी के खिलाफ थाना अजयगढ़ मे शिकायत दर्ज कराई। आरोपी द्वारा महिला के साथ खेत में दुष्कर्म किया गया।

वहीं इससे कुछ समय पहले भी एक अन्य मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुमानगंज से सामने आया था। जहां घर में अकेली एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ उसके जेठ ने बलात्कार किया था। इस मामले में अजयगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज होने के पश्चात पुुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

उस समय सामने आई जानकारी के अनुसार जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमानगंज में पीड़ित महिला अपने घर में अकेली थी। उसका पति व ससुर अजयगढ़ कुछ काम से गए थे। जबकि सास गांव के पास खेत में काम करने गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का जेठ आर पाल दीवार कुदकर उसके घर में घुस आया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा।

महिला के विरोध करने पर भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग निकला। परिजनों के घर आते ही महिला ने सारी बात बताई और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था।