12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flood : नदी-नालों में उफान, रेस्क्यू के लिए बाढ़ में उतरी टीम, रास्ते भी हो गए बंद

पन्ना जिले में मूसलाधार बारिश,जिले के दर्जनों गांवों का टूटा सम्पर्क,नदी के पुल में पानी आ जाने से शव नही पहुँच पा रहा था गांव,घंटो सड़क किनारे रखा रहा युवक का शव,एसडीआरएफ की टीम पुल पार करवाया

2 min read
Google source verification
ndrf.jpg

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बिगत तीन दिन से भारी बारिश का दौर चल रहा है।जिससे जिले के सभी नदी नाले उफान पर है। नदी नालों के पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे दर्जनों का गांवों का संपर्क टूट गया है। गंभीर मामला पन्ना जिले के समाना गांव से सामने आया है।जहां ब्रेनहेमरेज मृत युवक शव परिजन गांव ले जा रहे थे। लेकिन पुल के उपर से पानी व गांव के आसपास जलभराव के कारण युवक का शव गांव नही पहुँच पा रहा था। परिजन घंटो तक सड़क किनारे शव को रखे रहे है। जिसे एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर नांव से युवक के शव को गांव तक पहुँचाया।

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले में मंगलवार से बारिश का सिलसिला सुरु हुआ था।जो अब थमने का नाम नही ले रहा है।गुरुवार दोपहर से तो जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है।जिससे पन्ना पहाड़ीखेड़ा मार्ग,पवई मोहन्द्रा दमोह मार्ग,सकरिया ककरहटी मार्ग से ,हरसा से जिन्ना सब्दुआ बनहरी मार्ग बंद है।जहां के नदी नालों के पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है।जिससे वाहन व राहगीरों को न निकलने के लिए अभी प्रशासन के समझाइस दी गई है।वहीं बारिश का दौर चल रहा है।और कई गांवों में तो भारी जलभराव की खबरे भी सामने आ रही है।

""गांव के चारो तरफ भरा पानी,शव नही पहुँच पा रहा था गांव,एसडीआरएफ की टीम ने नांव से पहुँचाया,,
-भारी बारिश के चलते पन्ना जिले की ककरहटी चौकी अंतर्गत सामना गांव के नाले के पुल के ऊपर से पानी बहने व गांव के आसपास भारी जलभराव के कारण गांव का आवागमन ठप्प हो गया है।लोग गांव तक नही पहुँच पा रहे है।इस दौरान रीवा अस्पताल में समाना गांव के निवासी मनीष पिता सभापति तिवारी(25)की ब्रेन हेमरेज की बीमारी के चलते मौत हो गई थी।जिसका शव परिजन गांव ले जा रहे थे।लेकिन पुल के उपर से पानी बहने व गांव के आसपास भारी जलभराव के कारण शव गांव नही पहुँच पा रहा था।जिससे परिजन शव को रात्रि 3 बजे से सड़क किनारे रखे हुए थे।जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।पुलिस के द्वारा पन्ना होमगार्ड की एसडीआरएफ की टीम सूचित किया गया।जिसके बाद तड़के सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची और जिला सैनानी शालीवाहन पाण्डेय,एसआई सत्यपाल जैन,के नेतृत्व की टीम ने नांव के माध्यम से शव को गांव तक पहुँचाया।