पन्ना. कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने देवेंद्रनगर तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर पटवारियों के बस्ते व पंजी नियमानुसार जमा कराने के निर्देश दिए। कहा, जो पटवारी बस्ता व पंजी दर्ज नहीं कराई जाती, उनका वेतन रोका जाए। उन्होंने मंदिरों की भूमि का सीमांकन करने व जमीन में अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करें।
उन्होंने कार्यालय में संधारित होने वाले विभिन्न दस्तावेजों एवं प्रकरणों का निरीक्षण करते हुए भंडार पंजी, अतिकृमण पंजी, नामांतरण पंजी, कर्मचारी सेवा अभिलेख, राजस्व वसूली पंजी का अवलोकन करने के साथ-साथ नामांतरण प्रकरणों का अवलोकन किया।