5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनपद सदस्य की हत्या के बाद सिमरिया में तनाव, बंद कराई दुकानें

पन्ना जिले के पवई जनपद क्षेत्र का मामला, पुलिस सख्ती दिखाकर पकड़े तीन आरोपी, चार फरार

2 min read
Google source verification
Tension in Simaria after bdc member's murder, shops closed

Tension in Simaria after bdc member's murder, shops closed

सिमरिया. जनपद सदस्य की हत्या के बाद से पूरे सिमरिया कस्बे में तनाव का महौल है। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर अपराध दर्जकर कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को लेकर आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। उक्त घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक रूप देने के प्रयास करने की बात भी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम पर पुलिस नजर बनाए हुए हैं। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

बच्चों को लेकर विवाद
एएसपी बीकेएस परिहार ने बताया, शाम ७ बजे बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने रामसिंह पर फरसा से हमला कर दिया और गाड़ी चढ़ा दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी बाद में मौत हो गई है। घटना में गोलू, गुलफाम, फज्जू, शहीद, फरीद, फाता और तोशी के खिलाफ देर रात थाने में अपराध दर्जकर लिया गया है। उन्होंने बताया, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

भारी संख्या में पुलिसबल तैनात
धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए मार्केट में निकले हुए थे। इससे मार्केट में अच्छी खासी भीड़ थी। शाम करीब सात बजे उक्त विवाद के सामने आने के बाद घटना स्थल के आसपास और अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे थे। जिसे देखते हुए पुलिस ने तुरंत अधिकारियों को बुला लिया गया था। आनन-फानन में एसपी मयंक अवस्थी और एडिशनल एसपी बीकेएस परिहार मौके पहुंच गए। इसके आलवा स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पन्ना से लाइन पुलिस, सुनवारी, अमानगंज और दमोह की पुलिस को भी बुला बाहर से भी पुलिस बुला ली गई थी। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक आरोपी जिला बदर का भी आरोप रहा है।

छोटे कारोबारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
घटना के बाद पूरे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। इससे दुकानदारों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बंद कर दी। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर दुकानदार कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षत तरीके से सजाया गया था। उन्होंने बड़े व्यापारियों से उधारी में सामग्री खरीदकर दुकानों में रख ली थी, जिससे धनतेरस पर बिक्री के बाद वे रुपए दे सकेंगे, लेकिन उक्त घटना के बाद उनकी उममीदों पर पानी फिर गया और उन्हें मजबूर में दुकानें बंद करनी पड़ीं। दुकानदारों का कहना था कि अधिकांश लोग शाम को ही खरीदारी करने के लिए घरों से निकलते हैं। इससे कारेाबार अधिक प्रभावित हुआ। वहीं शाम को दुकानें बंद हो जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग खरीदारी भी नहीं कर सके।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंची अस्पताल
मामले की जानकारी लगने के बाद कांगेस जिलाध्यक्ष दिव्यारानी सिंह और संगठन प्रभारी मनीष शार्म भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां घायल मृतक जनपद सदस्य के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। साथ ही परिजनों को शांति और संयम बरतने की बात कही। पुलिस अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष कर्रावाई की बात कही गई।

स्थिति नियंत्रण में है

मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर अपराध दर्जकर लिया गया है। तीन लोगों पकड़ा भी गया है। शेष लोगों की तलाश की जा रही है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
बीकेएस परिहार, एडिशनल एसपी