5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Murder महिला के सिर पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या

Murder:बरगी में बहोरीपार कैनाल के पास झाडिय़ा में मिला महिला का शव, खून से सना पत्थर जब्त

2 min read
Google source verification
hatya

hatya

जबलपुर। दीवाली से पहले बरगी में 25 वर्षीय महिला की नृशंस तरीके से सिर पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। महिला के सिर व ललाट पर गम्भीर चोट के निशान मिले हैं। पूरा चेहरा व शरीर खून से सना हुआ था। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पास की झाड़ी में छिपा दिया था। खेत का चौकीदार शुक्रवार को पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई और उसने पुलिस को खबर दी।
झाडिय़ों में छिपा दिया था महिला का शव
पुलिस ने घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर जब्त कर लिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पुलिस ने हत्या, शव छिपाने का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक बहोरीपार कैनाल के पास स्थित संजय भाटिया के खेत में घासीराम जाटव चौकीदारी करता है। शुक्रवार दोपहर वह खेत की देखरेख के लिए पहुंचा था। खेत घूमते हुए कैनाल किनारे पहुंचा तो झाडिय़ों में एक महिला का शव देख सन्न रह गया। घासीराम ने खेत मालिक संजय भाटिया को खबर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

IMAGE CREDIT: Patrika

घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त नुकीला पत्थर जब्त
महिला के सिर में बाएं तरफ चोट लगी है। उसने पीले व कत्थे रंग की लाइनिंग वाली साड़ी पहन रखी थी। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला मिला। इससे साफ है कि महिला की हत्या मौके पर ही की गई है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर जब्त किया। चौकी प्रभारी बरगी निरूपा पांडे ने बताया कि शव 24 घंटे के अंदर का होना प्रतीत हो रहा है। पीएम के लिए शव को भेजा गया है।
वर्जन-
नागपुर रोड पर हाइवे से लगभग 250 मीटर अंदर कैनाल के किनारे महिला की हत्या कर फेंका गया शव मिला। महिला के ललाट व हाथों पर नुकीले पत्थर से वार कर हत्या की गई है। महिला ने नई साड़ी पहन रखी थी। नैन-नक्श से महिला आदिवासी प्रतीत हो रही है। पहचान के लिए आसपास के गांवों में तस्दीक की जा रही है।
शिवेश सिंह, बघेल, एएसपी ग्रामीण