26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूर ने मंदिर में मांगी थी हीरा मिलने की मन्नत, मिला 15 लाख का हीरा

हीरा मिलने से खुश मजदूर ने कहा- पैसे मिलने पर सबसे पहले मंदिर की सीढ़ियां बनवाऊंगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Jun 2022, 9:28 PM IST

panna.jpg

पन्ना. हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक शख्स की रातों-रात किस्मत बदल गई। दिहाड़ी मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर की किस्मत पन्ना की रत्नगर्भा धरती ने ऐसी बदली कि रंक से राजा बन गया। दरअसल मजदूर को पन्ना की रत्नगर्भा धरती से 3.15 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। हीरे को मजदूर ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है जिसे जल्द ही नीलामी में रखा जाएगा।

मजदूर की चमकी किस्मत
इस बार हीरा मिलने से जिस मजदूर की कीमत चमकी है उसका नाम सुरेन्द्र पाल है। सुरेन्द्र ने बताया कि वो पहले दूसरे राज्यों में जाकर दिहाड़ी मजदूरी करता था और 9 महीने पहले ही कृष्णकल्याणपुरा में हीरा खदान ली थी। बीते 9 महीनों से वो रोजाना इस उम्मीद के साथ खदान पर जाता था कि शायद उसकी किस्मत चमक जाए और आखिरकार अब वो दिन आ ही गया। सुरेन्द्र पाल को जो हीरा मिला है वो उज्जवल क्वालिटी का है और उसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- INSIDE STORY : जिस महिला ASI पर गोली चलाई कभी उसके ही घर में रहते थे TI, खराब है ट्रैक रिकॉर्ड


मंदिर में मांगी थी मन्नत- मजदूर
मजदूर सुरेन्द्र पाल ने हीरा मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए ये भी बताया कि जब उसने हीरा खदान ली थी तब उसने मंदिर में जाकर मन्नत मांगी थी। भगवान ने उसकी फरियाद सुन ली और अब जैसे ही हीरे की नीलामी के बाद उसे पैसे मिलेंगे वो सबसे पहले उन पैसों से मंदिर की सीढ़ियों का निर्माण कराएगा। इसके साथ ही सुरेन्द्र ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे और रोजगार का ऐसा साधन तैयार करेंगे जिससे कि उन्हें फिर कभी मजदूर करने के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े।

यह भी पढ़ें- 40 लाख मांग रही पत्नी, घर पर जमाया कब्जा, कारोबारी पति को पीटकर घर से भगाया