26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INSIDE STORY : जिस महिला ASI पर गोली चलाई कभी उसके ही घर में रहते थे TI, खराब है ट्रैक रिकॉर्ड

पहले भी एक SI समेत दो लोगों पर रेप का केस दर्ज करा चुकी है महिला ASI, टीआई पर भी लगाए थे आरोप..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Jun 2022, 6:55 PM IST

inside_story.jpg

इंदौर. इंदौर में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई (TI) के महिला एएसआई (ASI) को गोली मारकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। घटना में महिला एएसआई रंजना खंडे घायल हुई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि टीआई हाकम सिंह पवार की मौत हो गई। घटना की वजह क्या थी इसकी अभी पुलिस जांच कर रही है लेकिन महिला ASI को गोली मारने और फिर खुद टीआई के सुसाइड करने के मामले में जो इनसाइड स्टोरी सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

INSIDE STORY...
पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी ने घटना के बाद कहा था कि प्रथम दृष्टतया मामला प्रेस प्रसंग का है और घटना से पहले दोनों एक साथ बैठकर कॉफी पी रहे थे इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं अब इस मामले में पता चला है कि जिस महिला एएसआई रंजना खंडे पर टीआई हाकम सिंह ने गोली चलाई थी उसका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। ASI रंजना खंडे पूर्व में एक एसआई सहित दो लोगों पर रेप का केस भी दर्ज करवा चुकी है। सूत्र ये भी बताते हैं कि पूर्व में जब टीआई हाकम सिंह की पोस्टिंग इंदौर में थी तो वो महिला एएसआई के घर पर ही रहते थे। तब एएसआई ने उन पर भी अपनी कार रखने के आरोप लगाए थे और इस मामले में टीआई से पूछताछ भी की गई थी। तब मामला ब्लैकमेलिंग का सामने आया था।

यह भी पढ़ें- टीआई ने महिला पुलिसकर्मी को गोली मारकर खुद को मारी गोली, टीआई की मौत


कहीं ब्लैकमेलिंग का मामला तो नहीं !
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टीआई हाकम सिंह व एएसआई रंजना घटना से पहले कॉफी हाउस में बैठकर कॉफी पी रहे थे वहां दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और फिर वहां से बाहर निकलते ही टीआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से रंजना पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जिससे साफ है कि दोनों के बीच ऐसी कोई बात हुई जिससे टीआई अपना आपा खो बैठे और इस घटना को अंजाम दे डाला। अंदेशा ये भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि किसी बात को लेकर रंजना टीआई को ब्लैकमेल कर रही हो जिसके कारण टीआई हाकम सिंह ने ये कदम उठाया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आ पाएगी।

देखें वीडियो-