
इंदौर. इंदौर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक टीआई ने महिला पुलिसकर्मी को गोली मारकर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना इंदौर के रीगल चौराहा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। दोपहर के वक्त टीआई अपनी गाड़ी से पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे जहां महिला पुलिस कर्मी से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उन्होंने उसे गोली मारकर खुद को भी शूट कर लिया। घटना से पुलिस कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। तुरंत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की।
प्रेम प्रसंग की बात आई सामने
पुलिस कंट्रोल रूम में महिला पुलिसकर्मी को खुद को गोली मारने वाले टीआई का नाम हाकम सिंह पंवार बताया गया है। हाकम सिंह पंवार वर्तमान में भोपाल में पदस्थ थे। वो पहले इंदौर के विभिन्न थानों में भी पदस्थ रहे हैं। बताया गया है कि टीआई हाकम सिंह पवार दोपहर में अपनी कार से पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे जहां महिला पुलिसकर्मी के साथ चाय पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और टीआई हाकम सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से पहले महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली जिससे उनकी मौत हो गई, वहीं महिला पुलिसकर्मी घायल हुई है जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उससे पूछताछ के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। ये भी पता चला है कि टीआई हाकम सिंह की हाल ही में भोपाल के श्यामला हिल्स में पदस्थापना हुई थी वो तीन दिन की छुट्टी लेकर इंदौर गए थे।
देखें वीडियो-
Published on:
24 Jun 2022, 4:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.