26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 लाख मांग रही पत्नी, घर पर जमाया कब्जा, कारोबारी पति को पीटकर घर से भगाया

पत्नी व उसकी मां ने मारपीट कर घर से भगाया..सबूत मिटाने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट किए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Jun 2022, 5:28 PM IST

bhopal_wife_2.jpg

भोपाल. पति के द्वारा पत्नी से मारपीट कर उसे घर से निकालने के मामले तो आपने कई बार सुने होंगे लेकिन भोपाल में इससे उलट एक मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में मारपीट व घर पर कब्जा जमाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। कारोबारी का आरोप है कि पत्नी तलाक के एवज में उससे 40 लाख रुपए की डिमांड कर रही है और मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया है। वहीं पत्नी ने भी कारोबारी पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

3 साल से पति-पत्नी में चल रहा विवाद
भोपाल के गोपाल नगर के रहने वाले 40 वर्षीय रेत-गिट्टी कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पत्नी से तीन साल से विवाद चल रहा है। पत्नी ने तलाक के लिए 40 लाख रुपए की मांग की है। गुरुवार की दोपहर को जब वो अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि पत्नी व सास मकान का ताला तोड़ रहे थे जिस पर उन्होंने कहा कि ताला क्यों तोड़ रहे हो चाबी मांग लेते तो विवाद करने लगे और मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने मौके से ही डायल 100 को फोन किया और थाने पहुंचे। थाने में भी पत्नी व सास ने आकर झगड़ा किया ।

यह भी पढ़ें- ट्रेन में सोती महिलाओं के वीडियो बना रहा था युवक, फिर जानिए क्या हुआ


तलाक के बदले बीवी मांग रही 40 लाख रुपए
कारोबारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी तलाक के बदले 40 लाख रुपए मांग रही और पैसे न होने के कारण जब उन्होंने तलाक देने से मना किया तो अब उनके घर पर कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं घर में लगे सीसीटीवी में उनके साथ हुई मारपीट की घटना कैद हुई थी तो सबूत मिटाने के लिए फुटेज को डिलीट भी करा दिया। कारोबारी पति का कहना है कि वो एक मकान पहले ही पत्नी के नाम कर चुका है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर पति-पत्नी पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि दोनों के बीच साल 2018 से तलाक का केस चल रहा और उसके बाद से कई बार पत्नी कारोबारी के खिलाफ मामले दर्ज करा चुकी है।

यह भी पढ़ें- बहू परीक्षा पास न कर ले इस डर से जेठ ने काट डाला उसका अंगूठा, जानिए पूरा मामला