
ग्वालियर. ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और चोरी की वारदातों की खबरें तो अक्सर सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार चलती ट्रेन में महिलाओं के साथ जो हरकत सामने आई है वो हैरान कर देने वाला है। दरअसल ग्वालियर में ट्रेन सवार यात्रियों ने एक ऐसे युवक को पकड़कर आरपीएफ के हवाले किया जो ट्रेन में सो रही महिलाओं के वीडियो बना रहा था। महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी छेड़छाड़ और मारपीट करने लगा। जिसके बाद यात्रियों ने उसे पकड़ा और जीआरपी व आरपीएफ के हवाले कर दिया।
सो रही महिलाओं के बना रहा था वीडियो
चलती ट्रेन में महिलाओं के सोते वक्त वीडियो बनाने का मामला केरला एक्सप्रेस का है। ट्रेन में सफर कर रहे ग्वालियर के सुबोध कुमार ने बताया कि वो दिल्ली से केरला एक्सप्रेस के कोच एस-4 में ग्वालियर में आने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन कोच में महिलाओं का एक ग्रुप भी था जो कि नागपुर की रहने वाली थी। ग्रुप की कुछ महिलाएं एस-3 और एस-4 कोच में सवार थीं। इसी कोच में बर्थ नंबर 15 पर किंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति भी सवार था। जिसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
ट्रेन जैसे ही दिल्ली से रवाना हुई तो किंदर सिंह कोच में घूमने लगा और बर्थ पर सो रही एक महिला का वीडियो बनाने लगा। जब महिला की नजर उसकी हरकत पर पड़ी तो उसने विरोध किया। नशे में धुत किंदर सिंह ने महिला से बदतमीजी शुरु कर दी। जिसके कारण कोच में सवार दूसरी महिलाएं भी आगे आ गईं तो किंदर ने उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट शुरु कर दी। ये देखकर दूसरे यात्री आगे आए और आरोपी किंदर को पकड़कर कोच के बाथरूम में पकड़कर बंद कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्वालियर स्टेशन आने पर आरोपी किंदर को ट्रेन में सवार यात्रियों ने पकड़कर जीआरपी के हवाले किया।
Published on:
24 Jun 2022, 3:40 PM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.