पं. राम प्रसाल तिवारी ने बताया, नवरात्रि बुध चित्रा योग में शुरू हो रही है। इससे पूर्व बुधवार के दिन 28 सितंबर 2011 में नवरात्र का शुभारंभ हुआ था नवरात्र के नौ दिनों में से सात दिन अनेक योगों का संयोग बन रहा है। चार नवरात्र में रवि योग, दो दिन में राजयोग, एक में सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग आएगा।