
पिपराही गांव में आज तक सड़क नहीं बनी
एमपी के पन्ना में मरीज को चारपाई पर लिटाकर लोगों को 4 किमी पैदल चलना पड़ा। यहां के अजयगढ़ जनपद के पिपराही गांव में आज तक सड़क नहीं बनी इसलिए बीमार बुजुर्ग को उनके परिजन चारपाई पर इलाज कराने ले गए।
पिपराही गांव में सड़क मार्ग न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कच्चा दलदालनुमा मार्ग होने के कारण गांव के बीमार लोगों को चारपाई के सहारे ले जाना होता है। ताजा मामला तब सामने आया जब गांव के एक बुजुर्ग की तबियत ज्यादा बिगड़ गई लेकिन गांव तक एम्बुलेंस नही पहुंच सकी।
इस पर परिजन बुजुर्ग को इलाज के लिए चारपाई पर लिटाकर ले गए। उन्होंने इस तरह करीब 4 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया। जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कई बार अपनी समस्या से अवगत कराते हुए रोड के लिए आवेदन ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
खाट पर मरीज और पीछे चलती भीड़ का यह वीडियो सरकार व सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। सरकार गांव-गांव में सड़क बिछाने की बात कहती है लेकिन सच्चाई कुछ और है जोकि सामने आ रही है।
ग्राम पंचायत छतैनी के पिपराही निवासी 60 साल के लालमणी कोरी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बारिश के कारण 4 किमी का रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका था। इसलिए परिजन मजबूरन गांव में ही उनका इलाज करवा रहे थे। मंगलवार को जब उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजनों ने उनको चारपाई पर लिटाया एवं कंधों पर रखकर चार किलोमीटर का कच्चा दलदलनुमा रास्ता पार गया।
वे अपने गांव से 4 किलोमीटर दूर ग्राम छतैनी पहुंचे जहां से मरीज को इलाज के लिए अजयगढ़ ले जाया गया। एक सप्ताह पहले ही एक गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर उसे भी इसी तरह खाट में अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई गई थी। पिछले माह एक महिला की बारिश के दौरान अस्पताल नहीं पहुंच पाने से मौत हो गई थी।
Published on:
20 Sept 2023 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
