7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार्डों के आरक्षण से तय हुआ आगामी परिषदों का स्वरूप

पांच नगरीय निकायों के वार्डो का हुआ आरक्षण तकनीकी कारणों से देवेंद्रनगर नगर परिषद के वार्डों का नहीं हो सका आरक्षण नवीन नगर परिषद गुनौर का आरक्षण परिसीमन के बाद

2 min read
Google source verification
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान मौजूद अधिकारी

आरक्षण प्रक्रिया के दौरान मौजूद अधिकारी

पन्ना. जिले के आधा दर्जन नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया दिनभर नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में चली। तकनीकी कारणों से देवेंद्रनगर नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण नहीं हो सका, जबकि नवीन नगर परिषद गुनौर का आरक्षण वहां के परिसीमन होने के बाद करने की बात कही गई। वार्डों के आरक्षण को लेकर जिलेभर के नेताओं का कलेक्ट्रेट में जमावड़ा रहा। सभी लोगों को अपने-अपने वार्ड के आरक्षण की स्थिति जानने की उत्सुकता थी।


जानकारी के अनुसार वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया सुबह १२ बजे से संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के कांफ्रेंस हाल में शुरू हुई। आरक्षण की शुरुआत पवई नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण के साथ हुई। जबकि सबसे अंत में पन्ना नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई की गई। पन्ना के कुछ वार्डों में आरक्षण को लेकर वार्ड के लोगों ने आपत्ति भी जताई। आरक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट में दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही दलों के बड़े नेता इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।


देवेन्द्रनगर का आरक्षण स्थगित
परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया , नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के परिपेक्ष्य में तकनीकी कारणों से नगर परिषद देवेन्द्रनगर के वार्डो के आरक्षण की कार्रवाई आगामी आदेश तक स्थगित की गई है। वार्डो के आरक्षण की तिथि पृथक से निर्धारित कर सूचित किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ देवेन्द्रनगर को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कार्यालय के सूचना पटल पर यह सूचना चस्पा करें एवं जन सामान्य को अवगत कराएं।


गुनौर का आरक्षण परिसीमन के बाद
बताया गया कि जिले के नव गठित नगरीय निकाय गुनौर के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई परिसीमन के बाद की जाएगी। गुनौर एसडीएम ने बताया, शासन द्वारा परिसीमन की तिथि ३० जनवरी तक बढ़ा दी गई है। गुनौर में अभी परिसीमन नहीं हुआ है। परिसीमन के बाद ही आरक्षण की कार्रवाई होगी। इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया है। आगे की कार्रवाई जिले से होनी है।


जिले के नगरीय निकायों में वार्डों आरक्षण की स्थिति
वार्ड क्रमंाक पन्ना पवई अमानगंज ककरहटी अजयगढ़
१. अनारक्षित अनारक्षित अनारक्षित ओबीसी महिला अनुसूचित जाति महिला
२ ओबीसी पुरुष ओबीसी पुरुष ओबीसी अनुसूचित जाति महिला ओबीसी पुरुष
३. महिलाओं के लिए ओबीसी महिला अनुसूचित जनजाति ओबीसी महिला महिलाओं के लिए
४. अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति पुरुष महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति महिला महिलाओं के लिए
५. ओबीसी महिला अनुसूचित जाति महिला महिलाओं के लिए अनुसूचिज जाति महिला अनारक्षित
६. अनारक्षित अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति पुरुष ओबीसी महिला
७. अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला ओबीसी महिला अनारक्षित महिलाओं के लिए
८. अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति पुरुष महिलाओं के लिए अनारक्षित अनुसूचित जनजाति के लिए
९. ओबीसी पुरुष अनारक्षित महिलाओं के लिए महिलाओं के लिए अनारक्षित
१०. ओबीसी पुरुष महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति महिला ओबीसी पुरुष ओबीसी महिला
११. अनारक्षित महिलाओं के लिए ओबीसी महिला महिलाओं के लिए महिलाओं के लिए
१२. ओबीसी महिला ओबीसी महिला ओबीसी पुरुष अनारक्षित अनारक्षित
१३. महिलाओं के लिए ओबीसी पुरुष अनारक्षित अनुसूचित जनजाति के लिए अनुसूचित जाति महिला
१४ अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए ओबीसी पुरुष
१५ महिलाओं के लिए, महिलाओं के लिए अनारक्षित अनुसूचित जाति पुरुष अनारक्षित
१६ महिलाओं के लिए
१७. महिलाओं के लिए
१८ अनारक्षित
१९ ओबीसी महिला
२०. महिलाओं के लिए
२१ . महिलाओं के लिए
२२ अनारक्षित