
अचानक रास्ते पर आकर बैठ गया बाघ का पूरा परिवार, थम गईं लोगों की सांसें, दुर्लभ वीडियो आया सामने
बाघों की बढ़ती संख्या के चलते दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुके टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ बाघ का दीदार करने पहुंच रही है। ऐसे में यहां के बाघ किसी भी पर्यटक को मायूस नहीं कर रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को बाघ का दीदार तो होता ही है और अकसर यहां एक से बढ़कर एक दुर्लभ और रोमांच से भर देने वाले वीडियोज भी सामने आ जाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व से ऐसा ही एक वीडियो हालही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सामने आए वीडियो में पन्ना टाइगर रिजर्व भ्रमण के लिए जा रहे पर्यटकों के रास्ते में अचानक एक बाघिन अपने परिवार के साथ डेरा जमाए बैठी मिल गई। इस अद्भुत नजारे को देख एक पल के लिए तो पर्यटकों की मानों सांसे ही थम गईं। भय और रोमांच के बीच पर्यटकों ने इसके कुछ वीडियोज बना लिए, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन अपने तीन वयस्क शावकों के साथ जंगल में विचरण कर रही थी। इसी विचरण के दौरान वो अपने परिवार के साथ बीच रास्ते पर आ बैठी। बाघ की मौजूदगी के चलते काफी देर तक पर्यटक रास्ते पर ही रुके रहे। जब बाघिन अपने शावकों के साथ आराम फरमाने के बाद खुद वहां से रवाना हुई तब कहीं जाकर पर्यटक आगे बढ़ सके। हालांकि इस तरह के नजारे दिखना पन्ना टाइगर रिजर्व में आम बात हो गई है। यही कारण है कि दुनिया भर के वन्य प्राणी प्रेमी और पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
Published on:
24 Jan 2024 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
