
cut the nose of youth: होली के दौरान पन्ना जिले के ग्राम सरकोहा में शराब के नशे में हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है।
घटना पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम सरकोहा की है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय गोविंद कुशवाहा अपने दो साथियों ठाकुरदीन और सुरेंद्र के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि ठाकुरदीन और सुरेंद्र ने गोविंद पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी।
आसपास के लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया और तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, छुरे का वार नाक के अंदर तक गहरा लगा, जिससे होंठ भी कट गए। हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 Mar 2025 10:43 am
Published on:
16 Mar 2025 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
