5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम की बेरुखी से किसान परेशान, फसल तैयार नहीं मिल रहे मजदूर व हार्वेस्टर

समय पर कटाई न होने व मौसम की बेरुखी से किसान परेशान

less than 1 minute read
Google source verification
farmers are using DJ sound during harvesting in farms of jodhpur

टिड्डी भगाने के बाद अब इस काम के लिए खेतों में बजाए जा रहे हैं डीजे!

पवई. किसानों की पकी हुई फसलें खेतों में लगी हुई हैं। इस साल लॉक डालन के कारण हर साल कटाई के सीजन में बाहर से आने वाली हार्वेस्टर मशीनें इस साल समय पर क्षेत्र में नहीं पहुंच पाई हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर फसलों की कटाई के लिए मजदूर भी नहीं मिल पा रहे हैं। साथ ही शुक्रवार को बारिश होने से फसलें भी भींग गई हैं। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

लॉकडाउन से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि वह खेतों में खड़ी फसलों की कटाई और थ्रेसिंग का काम कैसे कराएं। डीजल के परिवहन को लेकर भी किसानों के पास बड़ी समस्या है। किसान रामभगत ने बताया, बारिश के बाद फसलें भींग गई हैं। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। किसान इसमें लगे हुए हैं कि खेतों में खड़ी फसलों को कितनी जल्दी थ्रेङ्क्षसंग के बाद घरों तक पहुंचा दें, जिससे उनके पूरी सीजन की मेहनत पर पानी नही फिर सकें।

किसानों को नहीं मिल रहे मजदूर
किसानों ने बताया कि खेती की लागत बढऩे के बाद अब खेती उतनी आसान नहीं रही। ऊपर से कटाई के समय मजदूर और मशीनें तक नहीं मिल रही हैं। किसानों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।