12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bankipur By Election: उम्मीदवार बदलने के बाद BJP की बड़ी बैठक, नितिन नवीन के घर बना नया रोडमैप

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार रात राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर हुई रणनीतिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रत्याशी नीरज सिन्हा और पूर्व घोषित उम्मीदवार अभिषेक 'बंटी' भी मौजूद रहे।
2 min read
Google source verification
BJP's Rajya Sabha candidate selection signals a new social engineering strategy.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (Photo - IANS)

Bankipur By Election:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर अहम रणनीतिक बैठक हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बांकीपुर के पूर्व घोषित उम्मीदवार अभिषेक 'बंटी' और वर्तमान प्रत्याशी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में चुनाव प्रचार को पूरी तरह माइक्रो मैनेजमेंट के आधार पर संचालित करने का फैसला लिया गया। इसके तहत वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। किस नेता को किस वार्ड, मोहल्ले और किस समय चुनाव प्रचार करना है, इसका विस्तृत खाका तैयार किया गया। इसके अलावा प्रत्याशी के रोड शो, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाओं और स्थानीय बैठकों का भी पूरा कैलेंडर तैयार किया गया, ताकि चुनाव प्रचार में किसी तरह की कोई कमी न रहे।

बूथों पर फोकस

बीजेपी अपनी सबसे बड़ी ताकत माने जाने वाले बूथ संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत प्रत्येक बूथ की जिम्मेदारी अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। इस अभियान में विधायक, सांसद, जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया है। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 422 मतदान केंद्र हैं। पार्टी का दावा है कि प्रत्येक बूथ पर उसके 100 से अधिक सक्रिय और प्रशिक्षित कार्यकर्ता मौजूद हैं। वहीं, बीजेपी का मानना है कि जन सुराज का संगठन अभी बूथ स्तर तक पूरी तरह मजबूत नहीं हो पाया है और कई स्थानों पर बूथ समितियों का गठन भी अधूरा है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक बूथ प्रभारी को मतदान के दिन विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है कि पार्टी के अधिकतम समर्थक समय पर मतदान केंद्र तक पहुंचें। उम्मीदवार बदलने के बाद बीजेपी पूरी तरह डैमेज कंट्रोल मोड में नजर आ रही है। पार्टी युवा उम्मीदवार, मजबूत संगठन, वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय भागीदारी और बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए बांकीपुर में चुनावी मुकाबले को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है।