23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Tiwari Encounter: महापंचायत से पहले सरकार का बड़ा कदम, एनकाउंटर में शामिल 5 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

Bharat Tiwari Encounter: महापंचायत से पहले भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में भोजपुर के शाहपुर थाने में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
2 min read
Google source verification
Bharat Tiwari Encounter, Bharat Bhushan Tiwari, Bhojpur Encounter Case, Supreme Court News, CBI Probe, Bharat Tiwari News,

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? (फोटो सोर्स - भरत भूषण तिवारी/फेसबुक)

Bharat Tiwari Encounter: भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर को लेकर बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में प्रस्तावित महापंचायत से पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को, घटना के पांच दिन बाद, परिजनों के आवेदन के आधार पर एनकाउंटर में शामिल पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दरअसल, भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में आगे की रणनीति तय करने के लिए 24 जून को बिलौटी गांव में महापंचायत आयोजित की जा रही है। इसमें बिहार और उत्तर प्रदेश से 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।

सूत्रों के अनुसार, बिलौटी गांव स्थित प्राचीन कुंडवा शिव मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे महापंचायत का आयोजन होगा। महापंचायत में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई जाएगी। साथ ही, इस मुद्दे को लेकर आगे चलाए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि महापंचायत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

महापंचायत से पहले पांच पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

इस महापंचायत में 36 बिरादरियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए आयोजकों द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को भी महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि यह केवल भरत तिवारी के परिवार की लड़ाई नहीं है, बल्कि कानून के राज की स्थापना, निष्पक्ष जांच और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास है।

इधर, महापंचायत से एक दिन पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई की है। घटना के पांच दिन बाद शाहपुर थाने में एनकाउंटर में शामिल पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।