2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के शो में अफरा-तफरी, हूटिंग और तोड़फोड़ के बाद लाठीचार्ज, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ लोगों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी, जिसके बाद माहौल बिगड़ गया और हंगामा होने लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

2 min read
Google source verification

खेसारी लाल यादव

बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तोड़फोड़ की और स्थिति बेकाबू हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामा शांत कराने के दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित पशु मेले के तहत किया गया था।

हूटिंग और तोड़फोड़ से बेकाबू हुआ कार्यक्रम

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित पशु मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस मेले का आयोजन औराई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक रामसूरत राय द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष भी गरहा में पशु मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें बुधवार को खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम रखा गया था। उनके आने की वजह से मेले में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।बताया जा रहा है कि जैसे ही मंच पर खेसारी लाल यादव ने गाना शुरू किया, वहां मौजूद भीड़ के बीच हंगामा शुरू हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी हूटिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने मंच की ओर जूते-चप्पल भी फेंकने शुरू कर दिए। बवाल शुरू होते ही पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ाई और उपद्रव कर रहे लोगों को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन तब तक स्थिति बिगड़ चुकी थी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस ने किया लाठी चार्ज

वायरल वीडियो में कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोग मंच की ओर जूते-चप्पल फेंकते नजर आ रहे हैं, जबकि उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज करती दिख रही है। इस दौरान हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग पहुंचे थे।