
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Photo-IANS)
बिहार में आज (रविवार) शाम दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इससे पहले राहुल गांधी रविवार को किशनगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी के खून में नफरत है। वे लोगों को बांटना चाहते हैं और उनके बीच में नफरत फैलाना चाहते हैं। जबकि‘मेरे खून में मोहब्बत और भाईचारा है। मैं हिंदुस्तान को जोड़ना चाहता हूं। मेरे और उनमें यही फर्क है और यही लड़ाई है’।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि देश व बिहार के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? इस पर चुनावी सभा में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार क्यों नहीं बात करते हैं। बिहार में में यूनिवर्सिटी, कॉलेज बेची जा रही है या बंद हो रही है। बिहार के लोग आपको अलग-अलग प्रदेशों में मिलेंगे। दुबई में भी मिलेंगे। बिहार के लोग को वहां मेहनत करने क्यों जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में नीतीश जी और देश में मोदी जी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है। हमारी सरकार आएगी तो घर घर रोजगार देंगे।
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज ने कांग्रेस नेता को जुबान संभालकर बात करने की सलाह दी। बीजेपी नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रगों में भारत की मिट्टी का खून है। ये कांग्रेस खुद नफरती है जबकि नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के पथ पर चलते हैं। कांग्रेस नेता पर तीखा हमला करते हुए शाहनवाज ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खून पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी कौन होते हैं?
शाहनवाज ने कहा कि महागठबंधन की दुकान बंद हो रही है। इससे वे लोग परेशान होकर इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पहले चरण की वोटिंग में जनता का समर्थन मिला है दूसरे चरण में भी मिलने जा रहा है। दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग होगी।
Updated on:
09 Nov 2025 07:26 pm
Published on:
09 Nov 2025 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
