28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: नीतीश के तेवर से बढ़ी अटकलें, क्या सरकार के कामकाज से नाराज हैं पूर्व CM?

Bihar Politics पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे और उनसे फीडबैक लेने की बात कही। उन्होंने कहा, “शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या चल रहा है।” इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 minute read
Google source verification
Bihar feedback politics

पूर्व सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंचे फोटो- जेडीयू एक्स पोस्ट

Bihar Politics पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विजय चौधरी से कहा, “शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए, क्या चल रहा है।” नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार का सियासी तापमान बढ़ गया है। राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल उठने लगे हैं कि क्या नीतीश कुमार सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं? क्या बिहार की राजनीति में कुछ नया होने वाला है? ऐसे कई सवाल अब बीजेपी और जदयू दोनों के दफ्तरों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

एक-एक चीज बताइए

नीतीश कुमार करीब आधे घंटे तक विजय चौधरी के आवास पर रुके। इसके बाद वह अपनी गाड़ी की ओर बढ़े। गाड़ी में बैठने ही वाले थे कि अचानक उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को रुकने का इशारा किया और फिर विजय चौधरी से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद गाड़ी में बैठते हुए उन्होंने कहा, “आप शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं।” इस खास बातचीत के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर फीडबैक लेना चाहते हैं।

चिंता मत कीजिए

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू पार्टी कार्यालय भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, “चिंता मत कीजिए, काम करते रहिए। सब कुछ ठीक हो रहा है।”

हालांकि, पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में तीन मंत्रियों की मौजूदगी तय थी, लेकिन उस समय वहां कोई मंत्री मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद मंत्री अशोक चौधरी जल्दबाजी में पार्टी कार्यालय पहुंचे। नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक वहां रुके और फिर पार्टी कार्यालय से निकल गए।