23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार न्यूज़: बीएड की दुकानें बंद कराकर दम लूंगा-राज्यपाल सत्यपाल मलिक

सूबे में संचालित बीएड कॉलेजों के संदर्भ में बड़ा खुलासा करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चौंकाने वाला बयान दिया.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 May 2018, 6:01 PM IST

satypal malik file photo

satypal malik file photo

(पटना,3 मई): सूबे में संचालित बीएड कॉलेजों के संदर्भ में बड़ा खुलासा करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नेताओं के बीएड कॉलेज है। और यह सभी मिलकर इन कॉलेजों को एक बड़ी व्यवसायिक इकाई की तरह चला रहे है और खूब लाभ कमा रहे है। राज्यपाल ने संकल्पित भाव से कहा कि बीएड में सेंट्रलाइज एंट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे है और ऐसा होने पर सभी तरह के गैरकानूनी काम बंद हो जाएंगे।

बीएड कॉलेज के नाम पर फल-फूल रहा धोखाधड़ी का कारोबार

राज्यपाल गुरूवार को पटना के एएन कॉलेज में युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षण क्षेत्र में जारी गोरखधंधे पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि बीएड की चल रही दुकानों को बंद कराकर ही दम लूंगा। राज्यपाल मलिक यहीं पर नहीं रुके और बोले कि बीएड कॉलेज चला रहे लोग राजभवन और सरकार से भी स्वीकृति नहीं लेते। उन्होंने कहा कि यह कारोबार बहुत फल-फूल रहा है।

राज्य के हर नेता का बीएड कॉलेज- राज्यपाल
राज्यपाल ने बीएड कॉलेजों में राज्य के नेताओं की भागीदारी को उजागर करते हुए कहा कि शायद ही ऐसा कोई नेता होगा, जिसका बीएड कॉलेज नहीं हो। ये कॉलेज परीक्षा भी लेते हैं और नामांकन भी करवाते हैं। राज्यपाल ने बीएड कॉलेजों के नाम पर चल रहे इस धोखाधड़ी के कारोबार को बंद करने के लिए एक अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर इस अभियान में मदद भी मांगी और कहा कि इस कारण से मुझे बहुतों की नाराजगी भी झेलनी पड़ेगी, यह तय है लेकिन मुझे किसी की परवाह नहीं, क्योंकि मुझे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का मैंडेट हासिल है। उन्होंने खुलकर कहा कि इस गोरखधंधे को खत्म करने के लिए ही बीएड में सेंट्रलाइज एंट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग