7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Politics: कांग्रेस को शून्य होने से बचाने के लिए आलाकमान का मेगा प्लान, सभी 6 विधायक दिल्ली तलब

Bihar Politics कांग्रेस के टिकट पर जीतने के बाद सभी 6 विधायक पार्टी से विद्रोह के मूड में हैं। ऐसा हुआ तो कांग्रेस बिहार विधानसभा में शून्य पर आ जाएगी।

2 min read
Google source verification
कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय (photo source- Patrika)

कांग्रेस में बड़ा बदलाव तय (photo source- Patrika)

Bihar Politics कांग्रेस बिहार में संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। सोमवार को पटना गर्ल्स हॉस्टल में कथित हैवानियत मामले पर सुबह में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी भी उपस्थित थे। घटना के नौ दिनों के बाद कांग्रेस के सड़क पर बिना आरजेडी के उतरने की राजनीति गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी बिहार में अब अपने दम पर अपना जनाधार मजबूत करने में लगी है। इस चर्चा के बीच कांग्रेस में नाराज चल रहे सभी छह विधायकों की दिल्ली तलब ने बिहार में सियासी हलचलें तेज कर दी है।

सभी विधायक दिल्ली तलब

पार्टी में टूट रोकने को लेकर पार्टी ने सोमवार को पहल करते हुए सभी छह विधायकों को दिल्ली तलब किया है। दिल्ली में पार्टी के सीनियर नेता उनसे बातचीत कर पूरे मामले का हल निकालने का प्रयास करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को मात्र 6 सीटों पर ही जीत मिली थी। कांग्रेस के टिकट पर जीतने के बाद सभी 6 विधायक पार्टी से विद्रोह के मूड में हैं। ऐसा हुआ तो कांग्रेस बिहार विधानसभा में शून्य पर आ जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लिया है। कांग्रेस में टूट की चर्चा के बीच पार्टी आला कमान ने सभी 6 विधायकों को 23 जनवरी को दिल्ली बुलाया है।

शून्य होने का खतरा

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने बिहार के क्राइसिस मैनेजमेंट को समझते हुए यह पहल उठाया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के सभी 6 विधायकों के साथ कांग्रेस दफ्तर, इंदिरा भवन में बैठक करेंगे। दरअसल, इससे पहले बिहार कांग्रेस ने इन विधायकों से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन ये बैठकों में नहीं आए। इसको देखते हुए केंद्रीय आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा।

NDA ने बढ़ाई कांग्रेस की चिंता

एनडीए का दावा है कि कांग्रेस के सभी 6 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसके बाद कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस को भय है कि सभी छह विधायक पार्टी छोड़कर जेडीयू या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसकी चर्चा तेज होने पर कांग्रेस नेतृत्व ने सभी विधायकों को दिल्ली बुला है, ताकि पार्टी में टूट की कोशिश को रोका जा सके।