
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (ANI)
बिहार में नई सरकार का गठन 15 अप्रैल को होने की संभावना है। इसे लेकर आज (रविवार) सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए सत्तारूढ़ दल जदयू के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी आज पटना पहुंचने वाले हैं। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में इन सभी विषयों पर जदयू अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सभी विधायकों को पटना में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। जो विधायक अब तक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी आज हर हाल में पटना पहुंचने के लिए कहा गया है।
13 अप्रैल को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जदयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि कैबिनेट बैठक होना अनिवार्य नहीं है। फिलहाल, यदि नीतीश कुमार सरकार 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक करती है, तो उससे संबंधित नोटिफिकेशन आज शाम तक जारी किया जा सकता है।
सूत्रों का कहना है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में अपना इस्तीफा पेश कर सकते हैं, जिसके बाद वे राज्यपाल को औपचारिक रूप से त्यागपत्र सौंपेंगे। उनके इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।
Published on:
12 Apr 2026 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
