
मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी (File Photo)
Bihar Weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार आठ जिलों में अगले तीन घंटों में झमाझम बारिश होगी। पटना और बक्सर में बारिश शुरू हो चुकी है। जबकि अन्य जिलों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार को भी बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, चंपारण समेत कई जिलों में जमकर बारिश हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार पटना, बक्सर, वैशाली,जहानाबाद, नालंदा, रोहतास, औरंगाबाद और गया जिले में अगले तीन घंटे के अंदर बारिश होने की संभावना है। बारिश के समय इन शहर के लोगों को नहीं निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन शहरों में बारिश के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार के आधे से अधिक जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिहार के 24 जिलों में आज तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में तेज हवा चलेगी और ठनका गिरने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने 20 से 24 सितंबर तक के मौसम का अपडेट शेयर करते हुए कहा कि 24 सितम्बर तक उत्तर और सीमावर्ती जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। दक्षिण बिहार के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 20 सितंबर को सुपौल, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 23 सितंबर को पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, बांका और भागलपुर में बारिश की चेतावनी दी गयी है। 24 सितंबर को पटना, नवादा, खगड़िया, बांका और जमुई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
20 Sept 2025 01:56 pm
Published on:
20 Sept 2025 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
