
पटना में शुरू हुई झमाझम बारिश। फोटो-पत्रिका
Bihar Weather: बिहार में 25 जुलाई (शनिवार) को पटना समेत आसपास के 14 जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट में अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर शनिवार को बारिश होगी। जबकि उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।
मौसम विभाग ने पटना, आरा, गयाजी, नालंदा, बेगूसराय समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आंधी और बिजली की भी चेतावनी जारी की गई है। मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और कहीं-कहीं ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की भी आशंका बनी रहेगी। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। शनिवार को भारी बारिश को लेकर बिहार के किसी जिले में को अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
मौसम विभग के अनुसार 25 जुलाई को पटना शहरी क्षेत्र में पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को पटना में दिन का पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण बिहार शुक्रवार को दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। पटना और नालंदा जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच पटना जिले में 39 और नालंदा में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गयाजी, नवादा और आसपास के जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। गयाजी और नवादा में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा हुई। गया में भारी बारिश की वजह रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर जाने की वजह से काफी देर तक परिचालन भी प्रभावित रहा।
Updated on:
24 Jul 2026 11:26 pm
Published on:
24 Jul 2026 10:43 pm
