
प्रशांत किशोर और तेज प्रताप यादव। (फोटो- IANS)
बिहार के बांकीपुर में 30 जुलाई को उपचुनाव है। इससे पहले, जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर उपचुनाव के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का खुला समर्थन मिल गया है।
तेज प्रताप ने कहा कि जैसे ही उन्होंने प्रशांत जी को समर्थन दिया, आसमान से बारिश शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि भगवान इंद्र भी बांकीपुर में न्याय चाहते हैं और वह चाहते हैं कि सही उम्मीदवार जीते।
इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। तेज प्रताप ने साफ कहा कि बांकीपुर जैसे महत्वपूर्ण सीट पर सही उम्मीदवार को चुना जाना चाहिए।
तेज प्रताप ने आरजेडी की उम्मीदवार रेखा गुप्ता से भी प्रशांत के लिए समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी को भी देखना चाहिए कि प्रशांत किशोर किस किस्म के उम्मीदवार हैं।
बांकीपुर सीट हमेशा से बिहार की राजनीति का केंद्र रही है। इस सीट पर भाजपा कई सालों से जीतती आई है। यहां का उपचुनाव सिर्फ एक सीट नहीं बल्कि कई बड़े संदेश देने वाला है।
प्रशांत किशोर लंबे समय से बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं। जन सुराज के जरिए वे युवाओं और आम लोगों को जोड़ने की कोशिश में लगे हैं।
आरजेडी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। तेज प्रताप का उनके लिए अपील करना दिखाता है कि विपक्षी दलों में भी कुछ हलचल है। अगर रेखा गुप्ता समर्थन करती हैं तो समीकरण और भी दिलचस्प हो जाएंगे। हालांकि अभी आरजेडी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उधर, भाजपा भी इस सीट के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इस सीट पर बीजेपी ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। जो विधानसभा क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव हैं।
हाल ही भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रशांत किशोर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर खूब पैसे खर्च कर रहे हैं। भाजपा की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जरूरत से ज्यादा खर्च को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
Updated on:
24 Jul 2026 06:46 pm
Published on:
24 Jul 2026 06:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
