9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या मैं आपको चुम्मा लूंगा?’ CM कार्यक्रम में रोकने पर भड़के विधायक, दरोगा से तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बिहार के बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं, “क्या मैं उसे (दरोगा को) चूमूंगा, उसे प्यार करूंगा, ‘लव यू-लव यू’ कहूंगा?”

2 min read
Google source verification

बीजेपी विधायक विनय बिहारी

बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे पुलिसकर्मियों से बहस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इससे जुड़े सवाल पर पत्रकारों से बात करते हुए वे कहते हैं कि “क्या मैं उसे (दरोगा को) चुम्‍मा लूंगा, उसे प्यार करूंगा, ‘लव यू-लव यू’ करूंगा? ये कोई बात है? मुख्यमंत्री के साथ अगर सांसद और विधायक नहीं रहेंगे तो कौन रहेगा? दरोगा की इतनी हैसियत हो गई है कि वह सड़क जाम कर देगा।” दरअसल, यह पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

रोकने पर विधायक और पुलिस में नोकझोंक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार (5 अप्रैल) को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर दौरे पर थे। वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए दो विधायक भी पहुंचे थे। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने जब उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस और विधायक विनय बिहारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। घटना पर जब पत्रकारों ने विनय बिहारी से प्रतिक्रिया मांगी, तो वे नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि विवाद ड्यूटी पर तैनात दरोगा के जवाब के कारण हुआ। उनके अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को सूचना देने को कहा था, लेकिन दरोगा ने जवाब दिया कि “मैं आपका नौकर नहीं हूं।” इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

क्या मैं चुम्मा लूंगा?

बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने आगे कहा कि अगर कोई दरोगा उन्हें उकसाएगा, तो गुस्से में व्यक्ति कुछ भी कह सकता है। उन्होंने कहा, “दरोगा कहता है कि वह हमारा नौकर नहीं है। अगर वह नौकर नहीं है, तो क्या वह विधायक और सांसद का मालिक है?” पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने आगे कहा कि जब दरोगा उनके साथ बदतमीजी करेगा, तो वे क्या करेंगे। इसी दौरान उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “क्या मैं उसे (दरोगा को) चुम्मा लूंगा, उसे प्यार करूंगा, ‘लव यू-लव यू’ कहूंगा? ये कोई बात है? मुख्यमंत्री के साथ अगर सांसद और विधायक नहीं रहेंगे, तो कौन रहेगा? क्या दरोगा की इतनी हैसियत हो गई है कि वह सड़क जाम कर देगा?”