3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार के दानापुर में बम फटा, दो बच्चे जख्मी

पुलिस का कहना है अपराधियों ने अपराध को अंजाम देने के लिए बमों को छिपा रखा था...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:32 PM IST

file photo blast

file photo blast

(पटना): दानापुर के सगुना मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास कूड़े के ढेर में रखे दो देशी बम के फट जाने से दो बच्चे घायल हो गए। बम विस्फोट में घायल हुए बच्चों के नाम सूरज और रौशन है। इलाज के लिए रौशन को दानापुर सदर अस्पताल में जबकि सूरज को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कूड़ेदान में छिपाकर रखे थे बम

दानापुर डीएसपी मनोज कुमार तिवारी और थनाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर हालात का मुआयना किया। पुलिस की ओर से उस जगह और आसपास के इलाकों में और देशी बम होने की आशंका में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह सूरज और रौशन दोनों कूड़ा बीनने के लिए कूड़ेदान के पास गए। उन्होंने कूड़े में अपने उपयोग का सामान तलाशना शुरू किया। तभी कूड़े में छिपाकर रखे गए बम में विस्फोट हो गया।

जिंदा बम मिला

पुलिस का कहना है अपराधियों ने अपराध को अंजाम देने के लिए बमों को छिपा रखा था। मौके से एक जिंदा बम भी बरामद किया। बम को निष्क्रीय करने के प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि दानापुर इलाके में अपराधी अक्सर बड़े छोटे अपराध को अंजाम देते रहते हैं। बम विस्फोट में अपराधियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

वर्चस्व के लिए अपराध

बेखौफ अपराधी दानापुर में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे है। अपराधी इस इलाके में अपना वर्चस्व बनाने के लिए हत्या और लूटमार को अंजाम देते आ रहे हैं पुलिस या तो निष्क्रिय दिखती है या अपराधियों के विरुद्ध कारगर कार्रवाई किन्हीं कारणों से कर पाने से बचने का प्रयास करती नजर आती है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा है कि पिछले छह महीनों में इलाके में कम से कम पांच हत्याएं और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।