22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयमाला पर दुल्हन हुई बेहोश, अस्पताल से लौटी तो दूल्हा हो चुका था फरार, दहेज की बाइक भी भेज दी वापस

Bihar News: भोजपुर के आरा में एक दुल्हन वरमाला के समय स्टेज पर बेहोश हो गई। हॉस्पिटल से लौटने पर उसे पता चला कि दूल्हा बिना बताए बारात लेकर फरार हो गया है। अगले दिन दूल्हे पक्ष ने दहेज में मिली बाइक भी लौटा दी। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 22, 2026

bihar news, ara news,

सांकेतिक तस्वीर (AI Generated Image)

Bihar News:बिहार के भोजपुर जिले में 20 फरवरी की रात मुफस्सिल थाना इलाके के छोटकी संदिया गांव में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की था। जयमाला के दौरान दुल्हन थकान से बेहोश हो गई और दूल्हा सारी मर्यादा और शिष्टाचार को ताक पर रखकर बारात लेकर वापस लौट गया। इसका पता तब चला जब दुल्हन देर रात इलाज के बाद शादी में शामिल होने के लिए लौटी।

अस्पताल के बिस्तर पर रोती हुई दुल्हन

रानी कुमारी आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। उसके हाथों में शादी की गहरी मेहंदी लगी है, लेकिन अब उसे ग्लूकोज ड्रिप पर रखा गया है। रानी लगातार रोते हुए कह रही है, "मेरा क्या कसूर था? मुझे बस थोड़ा चक्कर आ गया था। मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। अब मुझसे कौन शादी करेगा? मेरे पिता ने कर्ज लेकर यह शादी तय की थी। अब हम दुनिया का सामना कैसे करेंगे?" रानी की मां बसंती देवी अपनी बेटी के आंसू पोंछते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

छोटकी संदिया के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा की बेटी रानी की सगाई उदवंतनगर के छोटा सासाराम के रहने वाले जयप्रकाश शर्मा से हुई थी। जयप्रकाश बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। शादी की सभी रस्में तय समय पर हो रही थीं। तिलक 14 फरवरी, हल्दी 19 फरवरी और शादी 20 फरवरी को होनी थी। शादी की रस्में छोटा सासाराम के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रखी गई थीं, जहां बारात बड़ी धूमधाम से पहुंची।

जैसे ही रानी वरमाला बदलने के लिए स्टेज पर जाने वाली थीं, वह फूट-फूट कर रोने लगीं। परिवार वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। दूल्हे ने भी हाथ बढ़ाया, लेकिन अचानक वह बेहोश हो गईं। उन्हें रिसॉर्ट में उनके कमरे में ले जाया गया और जब उन्हें होश नहीं आया, तो उन्हें आरा सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किसी बीमारी नहीं बल्कि कमजोरी और थकान की वजह से चक्कर आ रहे थे। उनका ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल था।

दूल्हे ने तीन घंटे भी इंतजार नहीं किया

परिजनों ने दूल्हे और उसके परिवार से रिक्वेस्ट की थी कि वे रानी को हॉस्पिटल से जल्द से जल्द लेकर वापस आ रहे हैं। करीब तीन घंटे बाद जब रानी को प्राथमिक उपचार मिला और वह रिसॉर्ट लौटी, तो वह वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। दूल्हा जयप्रकाश बिना किसी को बताए अपने पिता और बारातियों के साथ वापस लौट चुका था। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने लड़के और उसके पिता को दर्जनों बार फोन किया, लेकिन दूल्हे पक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया। शादी की बड़ी-बड़ी तैयारियां, रिश्तेदारों का आना-जाना और लाखों रुपये का खर्च, सब एक ही पल में बिखर गया।

दहेज में मिली बाइक भी लौटा दी

अगली सुबह दूल्हे के परिवार ने दहेज में दी गई बाइक लौटा दी। उन्होंने मैसेज भेजा कि अभी शादी नहीं हो सकती और पहले लड़की का इलाज कराया जाए। यह सुनकर रानी फिर से बेहोश हो गई। पिता सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च किया था, शादी के लिए लोन भी लिया था। लेकिन दूल्हे के परिवार की बेरुखी ने उन्हें तोड़कर रख दिया।