11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी/एसटी ऐक्ट के विरोध में सवर्णों के बंद का बिहार में दिखाई दिया व्यापक असर

इन घटनाओं में दो दर्ज़न से अधिक जख्मी हो गए...
2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

Sep 06, 2018

bharat bandh

bharat bandh

(पत्रिका ब्यूरो,पटना): एससी/एसटी ऐक्ट को पुराने स्वरूप में लागू करने के विरोध में भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने बिहार के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन और सड़क रेल तथा बाजार बंद कराए और आगजनी कर विरोध किया। इस दौरान पुलिस तथा बंद समर्थकों में झड़प भी हुई। इन घटनाओं में दो दर्ज़न से अधिक जख्मी हो गए। दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को कई स्थानों पर घंटों रोका गया।


एएसपी पर हमला

जहानाबाद के वैना गांव में सड़क जाम और बाजार बंद करवा रहे समर्थकों ने एएसपी संजीव कुमार पर हमला कर दिया। एसपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बंद समर्थकों पर बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ भगाया। दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बंद समर्थकों की धुनाई

नवादा में सवर्ण सेना और पुलिस के बीच हुई झड़प में दस लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। इधर, आरा शहर में बंद समर्थकों ने पुलिस के स्वात दस्ते पर हमला कर उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा।


चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

पटना के पास नौबतपुर में बंद समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ शर्मा से धक्कामुकी भी की। बंद समर्थकों ने ऐक्ट को पुराने स्वरूप में लाने के लिए संसद में कांग्रेस के हंगामा करने का विरोध किया। बंद के दौरान पूरे प्रदेश मेः सड़क और रेल ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा।


इन क्षेत्रों में दिखाई दिया व्यापक असर

मुजफ्फरपुर, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, आरा, दरभंगा, सुपौल,सीवान, मोतिहारी और नवादा समेत अधिकांश शहरों में व्यापक असर देखा गया। कई स्टेशनों पर ट्रेनों को सुबह से चार पांच घंटों तक रोके रखा गया। लखीसराय,राजगीर, दरभंगा और आरा में कई ट्रेनें घंटों रोकी गई। दरभंगा में लहेरियासराय स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सुबह से दोपहर तीन बजे तक रोके रखा गया। नवादा में बंद समर्थकों और पुलिस में जमकर नोंकझोंक हुई।पुलिस ने हिंसा पर उतारू बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज किया जिसमें दस से ज्यादा घायल हो गये। पुलिस ने बीस लोगों को गिरफ्तार किया है।


बंद समर्थकों ने मुजफ्फरपुर, छपरा,सीवान, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा और मुंगेर में कई सड़कों को जाम कर दिया। मुजफ्फरपुर में गुठनी और औराई जाने वाली सड़कों पर आगजनी और सड़क जाम से आवागमन प्रभावित हुआ। शहर में बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बाजार बंद करा रहे सांसद पप्पू यादव की पुलिस के साथ नोंकझोंक भी हुई जिसमें सांसद को हल्की चोट भी लगी है।यही हाल मुंगेर,सीवान और शेखपुरा में भी दिखा। बंद के दौरान छोटे शहरों में भी तोड़फोड़ की गई और सड़क जाम कर बाजार बंद कराए गये। बंद समर्थक आरा में हिंसक हो उठे।इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी बंद समर्थकों ने की।