31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए इस कॉलेज में जींस-टॉप वाली लड़कियों को नहीं मिलता एडमिशन

इस फैशन, इंटरनेट, स्मार्ट सीटी आदि के दौर में भी लड़कियों के पहनावे पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अब लड़कियों की शिक्षा के बीच में बाधा बनता जा रहा है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shribabu Gupta

Jun 27, 2016

jeans banned

jeans banned

पटना। सोमवार को पटना वीमेंस कॉलेज में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। इस फैशन, इंटरनेट, स्मार्ट सीटी आदि के दौर में भी लड़कियों के पहनावे पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। यह पहनावा बिहार में अब लड़कियों की शिक्षा के बीच में बाधा बनता जा रहा है। क्योंकि पटना कॉलेज में जींस-टॉप पहनी लड़कियों को एडमिशन नहीं दिया गया।

जानकारी के अनुसार पटना कॉलेज में जींस-टॉप पहनी कुछ लड़कियां बीएड में दाखिले के लिए पहुंची थीं। कॉलेज के गेट पर ही गार्ड ने रोक लिया। कहा गया कि सलवार-कमीज पहनकर आने वाली लड़कियों को ही दाखिला मिलेगा। लड़कियों ने गुहार लगायी कि गार्ड भैया प्लीज जाने दीजिए। बहुत दूर से आए हैं। पर इन लड़कियों की एक नहीं सुनी गई।

ऐसी कई छात्राओं को कॉलेज गेट से ही लौटा दिया गया जो बीएड एडमिशन लेने के लिए जींस और टॉप पहन कर आई थीं। वैसी छात्राएं जो आज नामांकन के लिए नहीं पहुंच पाई, उनका एडमिशन रद्द कर दिया गया।

गौरतलब हो कि पटना वीमेंस कॉलेज में सोमवार को बीएड में फर्स्ट लिस्ट में नामांकन चल रहा था। कई चयनित छात्राओं को एडमिशन के लिए तबतक अंदर जाने नहीं दिया गया जब तक वह सलवार कमीज में नहीं आई। सोमवार को चयनित छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

बीएड के एडमिशन लिस्ट में 100 छात्राओं का नाम शार्टलिस्ट किया गया। पहली एडमिशन लिस्ट 20 जून को कॉलेज की साइट पर जारी की गई थी। बीएड में एडमिशन की दूसरी लिस्ट मंगलवार को कॉलेज की वेबसाइट या फिर कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

image