22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: जहानाबाद में डांस पार्टी में चली गोलियां, युवक जख्मी, जदयू नेता हिरासत में

बिहार में एक डांस पार्टी के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में जदयू के एक नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद रिहा कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

बिहार के जहानाबाद में शुक्रवार की रात एक डांस पार्टी में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया है। यह घटना जहानाबाद जिले के मेहंदिया प्रखंड के रूपाइच ग्राम की है। इसके बावजूद शादी की रस्में किसी तरह पूरी कर ली गईं।

डांस पार्टी में चली गोलियां

इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि रूपाइच ग्राम में एक बारात के दौरान डांस पार्टी चल रही थी। उसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत पटना भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में जदयू पार्टी के नेता जितेंद्र पटेल को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें बांड भरवाकर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि घायल युवक विकास ने अपने बयान में बताया कि गोली किसने चलाई, यह उसने नहीं देखा। इस बयान को आधार बनाकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

मेहंदिया प्रखंड के रूपाइच ग्राम में शुक्रवार की रात बारात की डांस पार्टी चल रही थी। नाच देखने के लिए बाराती के साथ आस‑पास के कई लोग एकत्रित हुए थे। नाच के दौरान कुछ लोगों द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग की जा रही थी, जिससे नाच देख रहे एक युवक विकास कुमार को गोली लग गई और वह घायल हो गया। इस घटना के बाद अफरा‑तफरी का माहौल बन गया। आनन‑फानन में घटना की सूचना मेहंदिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल को हिरासत में लेकर थाना में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग