24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kal Ka Mausam: बिहार के इन 11 जिलों के लोगों को उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, जानें बारिश को लेकर क्या है अपडेट

Kal Ka Mausam मौसम विभाग ने बुधवार को लेकर बिहार के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून कमजोर होने के कारण कई जिलों में सूखे जैसी हालात हैं।

2 min read
Google source verification
rain alert in bihar

बिहार में बारिश बदलेगा मौसम का मिजाजा

Kal Ka Mausam : बिहार में गर्मी और उमस से परेशान 11 जिलों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार को वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण और गोपालगंज समेत सभी 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाके में तेज हवा भी चलने की संभावना है। वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण और गोपालगंज में पिछले कुछ दिनों से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे।

सामान्य से 46 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के बाद इन जिलों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार जुलाई में अब तक सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश हुई है। बिहार के कई जिलों में तो इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण सूखे जैसे हालात हैं।

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुासर वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में बारिश होने की संभावना है। बुधवार को इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके साथ ही ठनका गिरने की भी संभावना है। गर्मी से परेशान इन जिलों के लोगों को इस बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

20 से ज्यादा जिलों में सूखे की स्थिति

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार बिहार के कई जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। जुलाई में अब तक 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जबकि कई जिलों में 50-89 फीसदी तक कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आमतौर पर बिहार में जुलाई-अगस्त में बाढ़ आती है। लेकिन इस बार 20 से ज्यादा जिलों में सूखे की स्थिति है। सिर्फ कटिहार, अररिया, मधेपुरा और पूर्णिया में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश हुई है।

मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसका

पटना मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि यह सब कुछ मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर खिसकने के कारण हुआ है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं भी कम हो गई हैं। बिहार में बारिश कम हो रही है। अगले कुछ दिनों में भी ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 11 जिलों में थोड़ी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार में 9 और 10 जुलाई को बारिश थोड़ी बढ़ सकती है। गया, नवादा और मुंगेर जैसे जिलों में बिजली गिरने का खतरा ज्यादा है।