
खान सर (फोटो- Khan Sir Instagram)
खान सर लाखों स्टूडेंट्स के फेवरेट ऑनलाइन टीचर हैं, जो कि अपने मजेदार और आसान भाषा में छात्रों कठिन से कठिन चीजों को समझा देते हैं। अपने इस अंदाज की वजह से पूरे देश में खास पहचान बना चुके खान सर ने कपिल शर्मा शो में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके सामने 107 करोड़ रुपये का बड़ा जॉब ऑफर था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खान सर ने इस फैसले के पीछे की असली वजह बताई जो कि उनके पुराने संघर्षों से जुड़ी हुई है।
खान सर ने कहा कि 107 करोड़ का ऑफर ठुकराना आसान नहीं था। जब मेरे पास ये ऑफर आया तो मुझे अपने पुराने दिन याद आ गए। जिससे आज भी देश के कई लाख स्टूडेंट्स गुजर रहे हैं। वे भी वही समस्याओं से जूझ रहे हैं जिनसे वो कभी गुजरे थे। इसकी वजह से हमने पैसा छोड़कर सस्ती शिक्षा के अपने मिशन को चुना। द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खान सर खास बातचीत में कहा कि जिस कंपनी ने मुझे इतना बड़ा ऑफर दिया था वो आज मौजूद भी नहीं है। खान सर के अनुसार पैसा ही सब कुछ नहीं होता। लेकिन, शिक्षा लोगों की जिंदगी बदल सकता है। इसलिए हमने 107 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया।
खान सर शो में अपने स्टूडेंट लाइफ को याद करते हुए कहते हैं कि मेरे लिए उस समय पढ़ाई करना आसान नहीं था। कोटा जैसे शहर में जाकर कोचिंग लेना हर स्टूडेंट्स का सपना होता है। लेकिन, पैसों की कमी की वजह से लाखों छात्रों का ये सपना अधूरा रह जाता है। उन्होंने कहा कि आप जो कह लें लेकिन यह सच है कि आज भी कई स्टूडेंट्स अपनी यात्रा का खर्च तक नहीं उठा पाते हैं ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट लेना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। इससे जुड़ा एक कहानी शेयर करते उन्होंने कहा कि कभी ट्रेन के गेट के पास खड़ा होकर सफर करना मेरी मजबूरी हुआ करता था। ऐसे हालात में लाखों रुपये खर्च करके कोचिंग लेना मेरे लिए संभव नहीं था। उस दौर में ऑनलाइन पढ़ाई का कोई विकल्प भी नहीं था।
हालांकि खान सर कभी अपनी कुल संपत्ति को लेकर कुछ जानकारी शेयर नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खान की कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ से 20 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका यूट्यूब चैनल खान जीएस रिसर्च सेंटर है। उसपर आने वाले विज्ञापन, ब्रांड डील और सुपर चैट है। जिससे हर महीने करीब 10 लाख से 20 लाख रुपये की आय होती है।
Updated on:
03 Mar 2026 09:50 am
Published on:
03 Mar 2026 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
